Posts

Showing posts with the label Act

हिंसा के बीच गुम हो गए असल मुद्दे

Image
राजएक्सप्रेस,भोपाल। एससी/एसटी एक्ट में बदलाव (Changes in SC/ST Act)के बाद देशभर में हुई हिंसा दलित समुदाय के हित की रक्षा से कहीं ज्यादा पुट सियासी फायदा उठाना भी रहा है। अगले माह कर्नाटक सहित इस साल देश के तीन बड़े राज्यों में चुनाव होना है। भाजपा और कांग्रेस समेत सभी दल दलितों को साधने का उपक्रम करेंगे, मगर दलितों को वोट बैंक बनाकर रखने की मंशा ने उनके असल मुद्दों को हाशिए पर डाल दिया है। यही वजह है कि वे हिंसक हो रहे हैं। माहौल चुनावी हो, उसके ऐन पहले व्यापक समुदाय के मानस पर असर डालने वाली घटना हो जाए तो उसका राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश न हो, मौजूदा हालात में ऐसा संभव नहीं। एससी-एसटी एक्ट में बदलाव को लेकर 16 मार्च को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दो अप्रैल के भारत बंद में दलित समुदाय के हित की रक्षा से कहीं ज्यादा पुट सियासी फायदा उठाना भी रहा है। कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य के करीब 23 फीसद वोटर दलित समुदाय से आते हैं। जाहिर है कि उनके एकजुट होने का फायदा उस राजनीतिक दल को मिलेगा, जिसका वे समर्थन करेंगे। फिर उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश औ...