Posts

Showing posts with the label RK Studio

एक कलाकार की स्मृति का बिकना

Image
हिंदी सिनेमा के महान शोमैन राज कपूर की सुनहरी स्मृतियों से जुड़ा आरके स्टूडियो ( RK Studio )अब बिकने जा रहा है। हिंदी सिनेमा की अनेक क्लासिक फिल्मों का गवाह रहे आरके स्टूडियो का बिकना कलाप्रेमियों के लिए बड़े झटके के समान है। उम्मीद की जानी चाहिए कि कपूर परिवार अपने फैसले से पीछे हटेगा। वैसे, महाराष्ट्र सरकार इस स्टूडियो का अधिग्रहण कर राजकपूर की अनमोल यादों को बचाने में बड़ी भूमिका अदा कर सकती है। हिंदी सिनेमा के महान शोमैन राज कपूर की सुनहरी स्मृतियों से जुड़ा आरके स्टूडियो अब बिकने जा रहा है। हिंदी सिनेमा की अनेक क्लासिक फिल्मों का गवाह एवं आदर्श रहे आरके स्टूडियो का बिकना कलाप्रेमियों के मन को भा नहीं रहा है। पर इसके बिकने की खबर कोई अफवाह न होकर एक हकीकत है। दरअसल राजकपूर के मंझले पुत्र और मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने स्वयं यह जानकारी देते हुए कहा है कि ‘हमारे पिता का सपना अब परिवार के लिए सफेद हाथी बन गया है। इससे हमारी यादें जरूर जुड़ी है, लेकिन परिवार में झगड़े का कारण बने, इससे पहले ही हमने इसे बेचने का फैसला ले लिया है।’ यह स्टूडियो मुंबई के चेंबूर इलाके में दो एकड़ में फ...