Posts

Showing posts with the label Mukesh Ambani

फिर चर्चा में मुकेश अंबानी की 25 करोड़ की वैनिटी वैन

Image
सोशल मीडिया में एक सफेद रंग की शानदार वैनिटी वैन का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वैनिटी वैन देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की है। इसकी कीमत 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस वैनिटी वैन से जुड़े अलग-अलग वीडियो को यूट्यूब पर अब तक करीब एक करोड़ लोग देख चुके हैं। हाल ही में इससे जुड़ा एक वीडियो यूट्यूब पर आया था, जिसके बाद यह ट्रेंड करने लगा। इस वैन की खासियतों के बारे में बात करें, तो दो लग्जरी बेडरूम बनाए गए हैं। एक बेडरूम में बेड के साथ-साथ सोफा भी लगाया गया है। वहीं एक बेडरूम में केवल बेड ही है। मनोरंजन के लिए 40 इंच का इंटरनेट सुविधा से लैस स्मार्ट टीवी लगाया गया है। खबरों के मुताबिक, वैनिटी वैन का एयर कंडीशनिंग सिस्टम (एसी) इतना पावरफुल है कि यह वैन को सिर्फ 22 सेकंड में ठंडा कर सकता है। अगर चलते-चलते कोई मीटिंग करनी है, तो इस काम के लिए भी एक छोटा सा रूम बनाया गया है। इस वैनिटी वैन की छत पर जाने की भी सुविधा है और वहां पर बैठ कर आराम किया जा सकता है। अगर बारिश के दौरान वैन की छत पर जाकर बैठना हो, तो उसके लिए भी सुविधा...