Posts

Showing posts with the label Indecency on the Internet

ऑनलाइन अभद्रता पर लगाम जरूरी

Image
राजएक्सप्रेस, भोपाल। Social Media Indecency: सरकार महिलाओं व बच्चों से संबंधित अशिष्ट और अपमानजनक शब्दों की एक सूची तैयार करने की योजना बना रही है। इस फेहरिस्त में शामिल शब्दों को सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित किया जाएगा। नि:संदेह, सही ढंग से लागू कर त्वरित कार्रवाई की जाए तो यकीनन यह सराहनीय कदम है, क्योंकि ऑनलाइन दुनिया में साझा की जा रही स्तरहीन भाषा और कुत्सित सामग्री दोनों ही असल दुनिया का माहौल बिगाड़ रही हैं। सरकार महिलाओं व बच्चों से संबंधित अशिष्ट और अपमानजनक शब्दों की एक सूची तैयार करने की योजना बना रही है। इस फेहरिस्त में शामिल शब्दों को सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित किए जाने का विचार है। गौरतलब है कि महिला और बाल विकास मंत्रालय ऑनलाइन पोर्नोग्राफी सामग्री को हटाने के क्रम में इंटरनेट और सोशल मीडिया में अशिष्ट शब्दों पर लगाम लगाने की तैयारी में है। इस क्रम में सरकार ने बच्चों के लिए डॉग, स्टुपिड और महिलाओं के लिए बिच, रेप जैसे शब्दों को ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर अब अस्वीकार्य करार दिया है। महिला और बाल विकास मंत्रालय के मुताबिक अब चित्रों के अजब-गजब शीर्षक भी स्वीकार नहीं किए ...