भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का ‘मिशन 350’ कठिन नहीं
भारतीय जनता पार्टी की विद्यार्थी इकाई है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद। विद्यार्थियों के बीच काम करने वाला देश का सबसे बड़ा संगठन। किसी भी कार्य की सफलता और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संगठन का एक नीति वाक्य है-पूर्व योजना, पूर्ण योजना। यानी किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करना है, तो समय रहते उसकी योजना बनाना आवश्यक है। पूर्व योजना के साथ ही पूर्ण योजना भी जरूरी है। यानी लक्ष्य तक पहुंच रहे हर सोपान पर मजबूती से कदम रखने की योजना। अपनी कमजोरी और ताकत का आकलन। यह सही है कि उचित समय पर जब हम पूरी तैयारी के साथ कदम बढ़ाते हैं, तब मंजिल पर जाकर ही रुकते हैं। बीते समय के पन्ने पलट कर देखें तो पाएंगे कि अपने विद्यार्थी संगठन की तरह भाजपा भी ‘पूर्व योजना -पूर्ण योजना’ के सिद्धांत का पालन कर रही है। यही कारण है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दो साल पहले ही वर्ष 2019 के चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने मध्यप्रदेश के दौरे पर आने से एक दिन पहले दिल्ली में पार्टी के 31 बड़े नेताओं के साथ बैठक कर 2019 के आम चुनाव में 350 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। यह लक्ष्य बड़ा जरूर दिख र...