Posts

Showing posts with the label Doklam

चीन पर दबाव हमारी सफलता, भारत की कूटनीतिक जीत

Image
डोकलाम मुद्दे पर चीन और भारत के बीच जारी गतिरोध की कूटनीतिक लड़ाई में चीन पिछड़ने लगा है। अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया के खुलकर भारत के पक्ष में आने के बाद चीन पहले से ही सकते में था। रही-सही कसर जापान ने पूरी कर दी। भारत के साथ जापान को खड़ा देख एक समय आंखें दिखाने वाला चीन अब बचने के रास्ते तलाशने लगा है। चारों तरफ से घिर रहा चीन अब कह रहा है कि डोकलाम विवाद की परिणति अगर युद्ध के तौर पर होती है तो उसे कुछ हासिल नहीं होगा। विशेषज्ञ तो यहां तक कहते हैं कि युद्ध की स्थिति में चीन को भारी नुकसान उठाना पड़ जाएगा। ऐसे में, चीन द्वारा लगातार की जा रही बयानबाजी के बावजूद दोनों देशों के बीच बचे हुए कूटनीतिक संबंध भी खतरे में पड़ जाएंगे। विशेषज्ञों ने यह भी माना कि डोकलाम में भारत, चीन से कहीं ज्यादा बेहतर स्थिति में है। चीन के बदले इस रुख का श्रेय डोकलाम में मुस्तेदी से डटे भारतीय जवानों के साथ ही मोदी सरकार की कूटनीति को भी दिया जाना चाहिए। भारत और चीन के बीच सिक्किम से लगी भूटान सीमा पर पिछले डेढ़ माह से भी ज्यादा समय से तनाव बरकरार है। इस दौरान कई बार चीन ने भारत को युद्ध की...