Posts

Showing posts with the label Government House

सरकारी आवासों का मोह ठीक नहीं

Image
सूचना के अधिकार के तहत खुलासा हुआ है कि अकेले दिल्ली में ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आवंटित 675 सरकारी आवासों पर गैरकानूनी कब्जे बने हुए हैं। यह खबर इस लिहाज से चिंतित करने वाली है, क्योंकि कई ऐसे कर्मचारी हैं, जिनके पास रहने को घर नहीं है। उन्हें किराए के मकान में गुजारा करना पड़ रहा है। पुलिस के हजारों जवानों के लिए आवास एक बड़ी समस्या है। उन्हें दिन भर की ड्यूटी के बाद ठीक से आराम तक मयस्सर नहीं हो पाता है। सरकारी आवासों पर कब्जे का मामला आज का नहीं है। कई वर्षो से इस समस्या पर केंद्र सरकार से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक आदेश दे चुका है, मगर अब तक किसी ने भी सरकारी सुख-सुविधाओं को छोड़ने का मन नहीं बनाया है। ऐसे लोगों में मंत्री-नेता से लेकर सरकारी और रिटायर्ड अफसर तक हैं। सरकारी आवासों पर कब्जा करना अपना धर्म मान चुके लोगों पर सख्ती करते हुए केंद्र सरकार ने इसी माह एक कानून को मंजूरी दी है, जिसमें सरकारी आवासों से अनधिकृत कब्जा हटाने की प्रक्रिया को सरल तथा तेज बनाने और दोषियों पर भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। कानून में संशोधन के बाद सरकारी आवासों से अवैध कब्...