Posts

Showing posts with the label Trump Kim summit

ट्रंप-किम वार्ता सदी की बड़ी घटना

Image
राजएक्सप्रेस, भोपाल। लंबे समय से जारी उहापोह के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Donald Trump Kim Jong Meeting)ने हाथ मिला लिया। दोनों नेताओं के बीच सिंगापुर में हुई बैठक पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी थीं। वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने जिन वादों और घोषणाओं का जिक्र किया है, वह कब और कैसे अमल में आएगा, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा। वैसे, संभावनाओं से ज्यादा आशंका ज्यादा बलवती है। अब देखना है कि ट्रंप और किम कितने समय तक शांत रहते हैं। सदी की सबसे बड़ी प्रघटना के रूप में दर्ज हो गई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया प्रमुख किम जोंग के बीच हुई मुलाकात। दुनिया को दो दुश्मनों के मिलन से युद्ध की विभीषिका से मुक्ति के सकारात्मक प्रतिसाद मिला है। मुलाकात के मायने भविष्य में कैसे निकलेंगे वह और बात है लेकिन दोनों कट्टर दुश्मनों का एक साथ बैठना भी किसी चमत्कार से कम भी नहीं। ट्रंप-किम की मुलाकात को कोरियाई प्रायद्वीप के अलावा पूरी विश्व बिरादरी में शांति के उजाले के फैलने जैसा देखा जा रहा है। इन दोनों का न मिलना दुनिया के खत्म होने...