Posts

Showing posts with the label Dowry System

दहेज कुप्रथा को अब खत्म करना ही होगा

Image
पिछले दिनों महाराष्ट्र के लातूर से एक असहनीय, पीड़ादायक और समाज को झकझोर देने वाली खबर अखबारों में छपी। यह वही लातूर है, जहां पानी का संकट भयावह होता है। इसी लातूर में पिछले दिनों एक 20 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली थी, क्योंकि वह अपने पिता को कर्ज से बचाना चाहती थी। यह कर्ज लड़की के पिता कृषि के लिए नहीं, बल्कि उसकी शादी के लिए लेना चाह रहे थे। पिता शादी का खर्च वहन कर पाने की स्थिति में नहीं था। यह घटना समाज को आईना दिखाने के लिए काफी है। आज दहेज जैसी कुप्रथा को हम अपना सामाजिक बड़प्पन और फर्ज मान चुके हैं। दहेज कुप्रथा के दानव ने अब तक जाने कितनी बेटियों की बलि ली है, लेकिन देश के हर हिस्से में दहेज की कुरीति जस की तस बनी है। हालांकि, दहेज प्रथा को रोकने के लिए कड़े कानून हैं, मगर वैवाहिक समारोहों में होने वाला लेन-देन आज भी जारी है। लातूर की घटना से तो ऐसा ही प्रतीत होता है। 21वीं सदी वह कालावधि है, जिसमें स्त्री और पुरुष दोनों का सामाजिक उत्थान में अहम योगदान है। कई मौकों पर देश के भीतर सामाजिक कुरीतियों व समाज विरोधी पुरातनपंथी जड़ता को उखाड़ फेंकने के लिए बेत...