बैंक घोटाले के बीच अर्थव्यवस्था की बेहतरी के संकेत सुकून देने वाले
विश्व बैंक ने कहा है कि अगले वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था 7.3 प्रतिशत और 2019-20 में 7.5 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल कर सकती है। बैंक घोटाले के बीच अर्थव्यवस्था की बेहतरी के संकेत सुकून देने वाले। उम्मीद है कि लक्ष्य हासिल हो जाएगा। अगले वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था 7.3 प्रतिशत और वर्ष 2019-20 में 7.5 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल कर सकती है। विश्व बैंक ने यह अनुमान देने के साथ ही कहा है कि ग्रोथ में निजी निवेश और निर्यात रुकावट बन रहे हैं। विश्व बैंक ने अपने छमाही प्रकाशन, इंडिया डिवेलपमेंट अपडेट में कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.7 प्रतिशत की ग्रोथ रेट दर्ज कर सकती है। हालांकि, विश्व बैंक ने कहा है कि 8 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ के लिए निरंतर रिफॉर्म करने और उनका दायरा बढ़ाने की जरूरत होगी। विश्व बैंक का कहना है कि क्रेडिट और इन्वेस्टमेंट से जुड़े मुद्दों को सुलझाने और एक्सपोर्ट की प्रतिस्पर्धा की ताकत बढ़ाने के लक्ष्य के साथ रिफॉर्म करने होंगे। 2016-17 के अंतिम दो तिमाही और 2017-18 की पहली तिमाही में नोटबंदी और जीएसटी लागू होने के शुरुआती अस...