Posts

Showing posts with the label Hydrogen Fuel

पानी में मिल सकता है ईंधन

Image
राजएक्सप्रेस, भोपाल। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने समुद्र के गर्भ में हाइड्रोजन गैस (Hydrogen Gas Fuel)का एक विशाल भंडार होने का अनुमान जताया है। समुद्र तल में मौजूद चट्टानों में इसके होने की संभावना है। हाइड्रोजन गैस का भंडार मिलने की स्थिति में ईंधन के इस्तेमाल के मौजूदा तरीके और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। नि:संदेह समुद्र की सतह में हाइड्रोजन के विशाल भंडार मानव प्रजाति के लिए एक वरदान साबित हो सकते हैं। उम्मीद है कि वैज्ञानिक इस मिशन में जल्द सफल होंगे। जी हां, पानी में आग मसलन पानी में ईंधन मिलने की वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है। शुरुआत में वैज्ञानिक खोजें अविश्वसनीय जरूर लगती है, लेकिन अंतत: ये हकीकत के रूप में सामने आकर मानव जीवन को सरल और सुविधायुक्त बनाने का ही काम करती हैं। अब इसी दिशा में अभिनव तलाश जारी है। समुद्र की तलहटी में भविष्य के ईंधन के रूप में हाइड्रोजन गैस बड़ी मात्रा में समाई हुई है। कहा जा रहा है कि इस गैस में अग्नि अंतर्निहित है। इसी आग को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने के उपाय वैज्ञानिक तलाश रहे हैं। अब अमेरिकी वैज्ञानिकों ने समुद...