Posts

Showing posts with the label Mamta Banerjee

ममता की पैंतरेबाजी से खतरे में कौन?

Image
राजएक्सप्रेस, भोपाल। रामनवमी के जुलूस के बाद बंगाल में भड़की हिंसा के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee Strategy) दिल्ली में आकर विपक्ष को मोदी सरकार के खिलाफ गोलबंद करने में जुटी थी। उनकी मंशा अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव में मोदी को हराने की ज्यादा है, राज्य की भलाई की कम। विपक्ष की धुरी बनने का प्रयास कर रहीं ममता बनर्जी को दूसरे दलों का साथ कितना मिल पाएगा, यह भविष्य तय करेगा, मगर उन्होंने अपनी महत्वाकांक्षा जरूर स्पष्ट कर दी है। 13 मार्च को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के रात्रिभोज में जुटे नेताओं की फोटो उन लोगों के लिए उम्मीदों का सबब बनकर आई थी, जो अगले आम चुनाव में देश में बदलाव की उम्मीद पाले हुए हैं, लेकिन उनके बदलाव का चेहरा राहुल गांधी हैं। ऐसा सोचने वालों की उम्मीदों पर एक पखवाड़े बाद ही ममता बनर्जी  ‘नजर’  लगाती दिखीं। वाम मोर्चे के गढ़ के दिनों में पश्चिम बंगाल की शेरनी कही जाने वालीं ममता बनर्जी ने दिल्ली आकर जिस तरह विपक्षी नेताओं से ताबड़तोड़ मुलाकातें कीं, उससे मोदी विरोध को चाहे जितनी हवा और ताकत मिले, यह तय है कि इससे राह...