अब बदली दिखेगी स्टेशनों की सूरत, सूची मेंयूपी के दो रेलवे स्टेशन भी शामिल
कुछ दिनों पहले जब रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता सर्वे की रिपोर्ट आई थी, तब देश के कई स्टेशनों की बदहाली सामने आ गई थी। इसमें मध्यप्रदेश के भी कई रेलवे स्टेशनों की बदतर हालत की तस्वीर दिखी थी। इस लिहाज से केंद्र सरकार ने देश के कई रेलवे स्टेशनों को निजी हाथों में सौंपने का फैसला किया है, जो बिलकुल सही है। वैसे इस फैसले का स्वच्छता सर्वे से कोई लेना-देना नहीं है, स्टेशनों को निजी हाथों में देने की रूपरेखा काफी दिनों से तैयार की जा रही थी। अब इस योजना को सिर्फ मूर्तरूप दिया जा रहा है। फिर भी इस फैसले को स्वच्छता सर्वे से ही जोड़कर देखें, तो मान लेना चाहिए कि यात्रियों के अच्छे दिन आने वाले हैं। इस फैसले के कई अर्थ सामने आएंगे। यात्रा के दौरान स्टेशनों पर फैली गंदगी व साफ पानी की समस्या के साथ ही अराजक तत्वों के जमावड़े से निजात मिल जाएगी। संक्षेप में सरकार के फैसले को देखें, तो देश के 23 रेलवे स्टेशनों को निजी हाथों में सौंपने का फैसला किया गया है। इस सूची में राजस्थान का उदयपुर व यूपी के दो रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं-कानपुर सेंट्रल और इलाहाबाद जंक्शन। 28 जून को ऑनलाइन नीलामी होनी...