यात्रा अब खत्म, शंकर सिंह बाघेला की घर-वापसी संभव
लगता है कि गुजरात के नेता शंकर सिंह बाघेला की कांग्रेस के साथ चली आ रही 11 साल पुरानी यात्रा अब खत्म होने जा रही है। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी को बता दिया है कि कांग्रेस के प्रति उनकी वचनबद्धता का वक्त खत्म होने वाला है। वैसे, राहुल गांधी की 30 जून को प्रस्तावित गुजरात यात्रा का लोगों को इंतजार है। वे बाघेला से भी मिलेंगे, पर माना यह जा रहा है कि राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बाघेला पार्टी छोड़ सकते हैं। कारण, वे कांग्रेस में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। गुजरात के पुराने कांग्रेसी नेता बाघेला के खिलाफ हैं। केशुभाई पटेल को 1995 में मुख्य मंत्री बनाने से नाराज बाघेला ने दो वर्ष बाद भाजपा छोड़ दी थी। 1996 के आम चुनावों में गोधरा सीट से बाघेला की हार हुई थी। इसके लिए उन्होंने भितरघात को जिम्मेदार माना था। इसका कांग्रेस ने फायदा उठाया और भाजपा से उन्हें अलग कर उसे कमजोर करने की कोशिश की। तब बाघेला की अगुवाई में भाजपा को तोड़कर कांग्रेस ने कुछ दिन अपनी सरकार तो चला ली, लेकिन इसके बाद हुए चुनाव में भाजपा को ही जीत मिली, जबकि तब कांग्रेस की सत्ता ...