Posts

Showing posts with the label Narendra Modi

चार साल की अच्छाइयों पर ध्यान दीजिए

Image
राजएक्सप्रेस, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार साल के कार्यकाल में क्या किया और क्या नहीं, यह बहस का विषय जरूर है। मगर इस दौरान कई ऐसी भी योजनाएं हैं, जो समाज में बड़े बदलाव का वाहक बनीं और भारतीय संस्कृति को फिर से जीवित करने का जरिया। स्वच्छता मिशन, उज्ज्वला योजना व राष्ट्रीय राजमार्गो के विकास को इसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए। उम्मीद है कि मोदी सरकार (Modi Government)अपने इस मिशन को जारी रखेगी और आगामी वर्षो में हमें बदलाव दिखेगा। आम चुनाव की उल्टी गिनती का साल शुरू हो गया है। मोदी सरकार के चार साल बीतने के बाद अपने लोकतांत्रिक समाज में विपक्ष की ओर से सवाल नहीं उठते तो ही हैरत होती। इसलिए राहुल गांधी हों या मायावती या तेजस्वी या फिर अखिलेश या फिर 2019 में अजरुन की तरह सत्ता की आंख पर निशाना गड़ाए बैठीं ममता बनर्जी सबने सरकार को नाकाम बताया है। अव्वल तो इन सुरों में मीडिया को विवेकी ढंग से सुर मिलाना चाहिए था, लेकिन उसने नीर-क्षीर को किनारे रख दिया है। लेकिन मोदी सरकार की कम से कम दो योजनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने ना सिर्फ गेम चेंजर, बल्कि सामाजिक बदलाव की भूमिका निभाई है...

मोदी का नेपाल दौरा खोलेगा नए द्वार

Image
राजएक्सप्रेस,भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ोसी देश नेपाल के अपने तीसरे दौरे (PM Narendra Modi Nepal Visit) पर हैं। इस दौरे को दोनों देशों की जनता के बीच संपर्को को नया आयाम देने वाला दौरा कहा जा रहा है। चीन की नेपाल के साथ बढ़ती दोस्ती के बीच मोदी का यह दौरा नि:संदेह दोनों देशों के रिश्ते मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ोसी देश नेपाल के अपने तीसरे दौरे पर हैं। इस दौरे को दोनों देशों की जनता के बीच संपर्को को नया आयाम देने वाला दौरा कहा जा रहा है। नेपाल, भारत की विदेश नीति में हमेशा से अहम देश रहा है, लेकिन हाल के वर्षो में दक्षिण एशिया में चीन की बढ़ती रुचि के कारण नेपाल को लेकर भारत काफी सजग हो गया है। नेपाल पहाड़ी देश है जिसकी सीमा सिर्फ दो देशों से ही लगती है। तीन तरफ से भारत और तिब्बत की ओर से चीन की। अपनी जरूरतों के लिए नेपाल काफी हद तक भारत पर निर्भर है, लेकिन भारत के लिए नेपाल के संदर्भ में चीन की चुनौती अब हिमालय पर्वत जैसी बड़ी होती जा रही है। नेपाल में पिछले एक दशक में आए राजनीतिक बदलाव, माओवादी ताकतों का सत्ता में आना और चीन की नेपाल में एंट्री भारत के...

नेपाल से सख्ती से पेश आए भारत

Image
राजएक्सप्रेस, भोपाल। नेपाल (Nepal)के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (PM Khadga Prasad Sharma Oli)भारत की तीन दिन की यात्रा पर आ चुके हैं। इस दौरान उनके साथ कई अहम बिंदुओं पर बात होगी। इस दौरान चीन का मुद्दा भी उठेगा। नेपाल में वह प्रभाव बढ़ाने की कोशिश में जुटा है, जो भारत के लिए चिंता का सबब है। नेपाल में कम्युनिस्ट शासन के सत्तारूढ़ होने के साथ भारत विरोधी अभियान एक बार फिर तेज हो गया है। इस अभियान की जिम्मेदारी सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की ईकाई ने ली है। भारत में नेपाल विरोधी अभियान के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आ चुके हैं। पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आए ओली की यह पहली भारत यात्रा है। हालांकि, वे इससे पूर्व अपनी ही सरकार के कार्यकाल में एक बार भारत आ चुके हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री ओली की छवि भारत विरोधी है। यह अब छिपी बात नहीं है। सच तो यह है चुनाव के दौरान उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में खुलकर भारत विरोध का कार्ड खेला और जिसका उन्हें फायदा भी मिला। वहीं नेपाली कांग्रेस को हिंदू राष्ट्र का राग अलापने का खासा नुकसान उठाना पड़ा। भारत परस्त मा...

संसद में हंगामे की प्रवृत्ति छोड़ें नेता

Image
राजएक्सप्रेस, भोपाल। संसद में जारी हंगामे (Disorder in Parliament) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के सांसदों को खूब खरी-खोटी सुनाई। सही भी है लोकतंत्र का मंदिर कही जाने वाली संसद में अब काम की जगह हंगामा हावी हो गया है। यह प्रवृत्ति देश के लिए बेहद घातक बनती जा रही है । संसद में जारी गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी सांसदों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। राज्यसभा के सांसदों के विदाई भाषण में उन्होंने कहा कि बहुत लोग होंगे जिनकी आखिरी सत्र में इच्छा रही होगी कि वे ऐतिहासिक निर्णयों में शामिल होकर विदाई लें, लेकिन यह सौभाग्य उन्हें नहीं मिला। सालों बाद यह कमी विदा हो रहे सांसदों को सालती रहेगी। मोदी ने जो कहा, उसमें कुछ गलत भी नहीं है। लोकतंत्र का मंदिर कही जाने वाली संसद में आज जो कुछ भी देखने को मिल रहा है वह दुखद और अप्रत्याशित है। संसद के दोनों ही सदनों लोकसभा और राज्यसभा में आए दिन हंगामा और गतिरोध के चलते कार्यवाही को स्थगित करना पड़ता है। यदि ऐसा एकाध बार हो तो भी ठीक है, लेकिन देखने में यही आता है एक दिन में कई-कई बार ऐसा होता है, जो पहले शायद ह...

भारत-फ्रांस संबंधों को आयाम

Image
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों की चार दिवसीय भारत यात्र को अन्य राष्ट्राध्यक्षों के मुकाबले ज्यादा परिणामकारी तथा भविष्य की दृष्टि से ऐतिहासिक आयाम देने वाला माना जा सकता है। यद्यपि यात्र के कई कार्यक्रम थे, जिसमें विश्व सौर सम्मेलन से लेकर वाराणसी की यात्र तथा उत्तप्रदेश के ही मिर्जापुर में फ्रांस की कंपनी एनवॉयर सोलर प्राइवेट लिमिटेड और नेडा द्वारा निर्मित दादरकलां गांव में 650 करोड़ रुपए से बने 75 मेगावॉट के सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन शामिल था। इनका भी अपना महत्व है पर इसके पहले जो 14 समझौते हुए उनके दूरगामी सामरिक, आर्थिक, व्यापारिक व रक्षा-सुरक्षा क्षेत्र में व्यापक महत्व से कोई इंकार नहीं कर सकता। वास्तव में मैक्रों की इस यात्र पर दुनिया के सभी प्रमुख देशों की नजरें लगी थीं। जिस समय मैक्रों भारत आए, उस समय की रक्षा स्थितियां काफी संशयपूर्ण बनी हुई हैं। पहले से ही यह बात साफ हो गई थी दोनों देश रक्षा क्षेत्र में कुछ ऐसा समझौता करेंगे, जो भविष्य में हिंद प्रशांत क्षेत्र का सामरिक परिदृश्य बदल सकता है। तो देशों का ध्यान मैक्रों की यात्र पर रहना था। वैसे भी पिछले 20 सा...

PM नरेंद्र मोदी की फिलिस्तीन, यूएई और ओमान की यात्रा असरकारक रही

Image
तीन देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत वापस लौट आए हैं। फिलिस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की यह यात्रा भारत के लिए काफी अहमियत रखती है। तीन देशों की यात्रा पर निकलने से पहले पीएम ने कहा भी था कि भारत के लिए खाड़ी और पश्चिम एशियाई देश काफी मायने रखते हैं। उनकी इस यात्रा का मकसद इन देशों के साथ संबंधों को मजबूत बनाना है। खाड़ी देशों में शामिल यूएई व ओमान कई लिहाज से भारत के लिए खास हैं। इसके अलावा जहां तक फिलिस्तीन की बात है यहां से भारत का व्यापारिक से कहीं ज्यादा दोस्ताना संबंध है। कूटनीतिक लिहाज से मोदी की इस यात्रा को बहुत अहमियत वाला माना जा रहा है। भारत और यूएई के बीच होने वाले व्यापार को 2020 तक 100 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। हाल के दिनों में जिस तरह से भारत और इजरायल के रिश्तों में गर्माहट देखी गई है, उसके मद्देनजर भारत अपने इन पारंपरिक व कूटनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण देशों के बीच कोई गलत संकेत नहीं देना चाहता। यही वजह है कि नरेंद्र मोदी की इस यात्रा से पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब का दौरा किया था। जहां तक यूएई की बात है तो बत...

महिला आरक्षण पर सियासी दांव, प्रावधान पर सभी दलों को एक मत होना पड़ेगा

Image
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक पारित करने के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सियासी चाल चल दी है। पहली बार सोनिया गांधी ने किसी मुद्दे पर खुद आगे आकर सरकार को खुला समर्थन देने की बात भी कही है। ऐसा शायद इसलिए ताकि महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया जा सके। यह जरूरी नहीं कि सरकार राज्यसभा में नौ मार्च-2010 को पारित हो चुके इस विधेयक को लोकसभा में लाए ही। वैसे, भाजपा की तरफ से संकेत मिलने लगे हैं कि वह अगले सत्र में इस बिल को पेश कर सकती है। दरअसल भाजपा का लोकसभा में स्पष्ट बहुमत है, इसलिए यह विधेयक पारित न होने पाए इसमें कोई संशय भी नहीं है। वैसे, सोनिया गांधी ने यह दांव इसलिए खेला है, ताकि उज्ज्वला योजना और तीन तलाक के मुद्दे पर महिलाओं का भाजपा के पक्ष में जो ध्रुवीकरण हुआ है, उसे चुनौती दी जा सके। इस मुद्दे को जब पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इसी साल लोकसभा अध्यक्ष सुमित्र महाजन द्वारा बुलाए गए महिला विधायकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाया था, तब पीएम मोदी ने कहा था कि ‘महिलाओं को सशक्त बनाने वाले पु...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में राजनीति नहीं, काबिलियत जरूरी

Image
तमाम अनुमानों को दरकिनार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम में जिस तरह नौ नए चेहरे चुने, चार को प्रमोशन दिए व छह को बाहर का रास्ता दिखाया, उसके जरिए यह जताने की कोशिश की है कि अब उनकी टीम में वही फिट हो पाएगा जो काबिल होगा। मोदी के काबिलियत के इस पैमाने में राजनीति सबसे बड़ी शर्त नहीं है। साथ ही इस फेरबदल में उन्होंने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। फेरबदल में मोदी स्टाइल की धमक देखने को मिली है। सारे पूर्वानुमानों को धता बताते हुए मोदी ने बिहार और उत्तरप्रदेश से दो-दो मंत्रियों को साथ लिया है तो मध्यप्रदेश सहित तीन राज्यों से एक-एक मंत्री को जगह दी गई है। पहली बार बिना किसी सदन के दो पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारियों को मंत्री बनाए जाने का ऐलान कर मोदी ने साल-2019 की अपनी रणनीति का संदेश दे दिया है। मोदी सरकार में दो रिटायर्ड आईएएस, एक आईपीएस तथा एक आईएफएस मंत्री बने हैं। इस फेरबदल में सहयोगी दलों को न लेकर उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वे बिना दबाव काम करेंगे। यानी तीन साल बाद अब पीएम मोदी अपनी स्टाइल में काम करेंगे। राजनीतिक कौशल और संदेश देने की पूरी जिम्मेदारी खुद संभ...

PM नरेंद्र मोदी के भाषण में‘भारत जोड़ो’ नारा एक, लक्ष्य अनेक

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से अपने भाषण में कई मुद्दों को छुआ। महंगाई, जीएसटी, सर्जिकल स्ट्राइक व नोटबंदी से लेकर कश्मीर और तीन तलाक पर भी बोले। प्रधानमंत्री के तौर पर अपने चौथे भाषण के दौरान मोदी ने देश की फिजा में एक नया नारा घोल दिया..‘भारत जोड़ो’। दरअसल, इसी नौ अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे हुए हैं। उस वक्त ‘भारत छोड़ो’ की जमकर चर्चा हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने उसी तर्ज पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘भारत जोड़ो’ का नारा दिया। प्रधानमंत्री मोदी का यह नारा साफ करता है कि अब देश को एकजुट होना होगा। एक दिव्य और भव्य भारत के सपने को साकार करने के लिए ‘भारत जोड़ो’ नारा भले ही एक है, लेकिन इसके लक्ष्य अनेक है। यानी हम यूं कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री एक तीर से कई निशाने लगाने को तत्पर हैं। तभी तो देश के बिगड़े माहौल पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, यह देश बुद्ध का है, गांधी का है। यहां आस्था के नाम पर हिंसा के रास्ते को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। इसके साथ ही कश्मीरियों को गले लगाने की बात की, तो आतंकियों के खिलाफ स...

मोदी नई परंपरा की शुरुआत की तैयारी में, चीन विरोधियों को जोड़ने की पहल

Image
गणतंत्र दिवस समारोह में विकसित देशों के राष्ट्रध्यक्षों को न बुलाने की परंपरा तोड़ चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब एक नई परंपरा की शुरुआत करने की तैयारी में हैं। बताने की जरूरत नहीं कि मोदी के कार्यकाल में अमेरिकी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति हमारे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर चुके हैं, लेकिन 2018 के लिए सरकार की तैयारी आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन) के राष्ट्राध्यक्षों को बुलाने की है। अभी इसके बारे में संपूर्ण जानकारी देश से साझा नहीं की गई है, मगर यह स्पष्ट है कि अगले वर्ष गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बुलाया आसियान देशों के नेताओं को ही जाएगा। आसियान में 10 देश शामिल हैं-लाओ पीडीआर, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया, ब्रुनेई, इंडोनेशिया, वियतनाम और कंबोडिया। वैसे तो ये सभी देश किसी न किसी कारण से चीन से दुखी हैं, पर फिलीपींस, वियतनाम, ब्रुनेई और मलेशिया का चीन से सीधा झगड़ा है। दक्षिण चीन सागर को चीन अपना मानता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक एक निश्चित दूरी तक उन सभी देशों का समुद्र पर अधिकार होता है, जिनका अपना भू-भाग समुद्र तट तक विस...

आईसीएआई के स्थापना दिवस, पर मोदी ने कही एकदम सही बात

Image
आईसीएआई (चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की संस्था) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी कहा है, उससे यही स्पष्ट हो रहा है कि देश में कालेधन का कारोबार अब भी चल रहा है और वह भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने एक सबसे बड़ी समस्या अब भी है। वैसे, उन्होंने यह भी बताया कि नोटबंदी के बाद देशभर में 37 हजार नकली कंपनियों की पहचान की जा चुकी है व सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है। मगर इस आशंका को भी तो खारिज नहीं किया जा सकता कि इन 37 हजार के अलावा और भी नकली कंपनियां चल रही हो सकती हैं। वस्तुत: इस आशंका का आधार भी प्रधानमंत्री के भाषण का वह अंश ही है, जिसमें उन्होंने कहा है कि देश की तीन लाख कंपनियां संदेह के दायरे में हैं। इसका सीधा अर्थ यही है कि 37 हजार दिखावटी कंपनियों के अलावा देश में और भी बहुत सी कंपनियां हो सकती हैं, जो कागजों पर चल रही होंगी, सरकार की नजरों से बचकर। प्रधानमंत्री द्वारा बताया गया यह तथ्य भी गौरतलब है कि जीएसटी लागू होने से मात्र 48 घंटे पहले एक लाख से अधिक कंपनियों ने अपना नाम रजिस्टर्ड कंपनियों की सूची से बाहर कर लिया। जब इस तरह के कारनामे हो ह...