हाफिज पर पाक को फिर फटकार
राजएक्सप्रेस,भोपाल। अमेरिका ने मुंबई हमले के मास्टर माइंड और जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद (Hafiz Saeed) को बड़ा झटका दिया है। उसने इस अंतरराष्ट्रीय गुनहगार का राजनीतिक चेहरा बनाने जा रही पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग (Milli Muslim League) और सात नेताओं को आतंकवादी घोषित करते हुए प्रतिबंधित कर दिया है। अमेरिका का यह कदम ऐसे वक्त में आया है, जब पाकिस्तान में चुनावी सुगबुगाहट के बीच कई नए राजनीतिक दल पंजीकरण की फिराक में हैं। मगर सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान इससे सीख लेगा। पाकिस्तान में आम चुनाव से पहले अमेरिका ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद (Hafiz Saeed) की राजनीतिक पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं अमेरिका ने एमएमएल के सात सदस्यों को भी आतंकी घोषित किया है। अमेरिका ने तहरीक-ए-आजादी-ए-कश्मीर को भी आतंकी संगठनों की सूची में डाला है। तहरीक को लश्कर-ए-तैयबा का फ्रंट माना जाता है, जो अमेरिका के मुताबिक पाकिस्तान में बिना रोक-टोक संचालित होता है। इससे एक दिन पहले ही पाकिस्तान चुनाव आयोग ने एमएमएल क...