Posts

Showing posts with the label News.

पूंजीगत व्यय पर टिका है विकास, सरकार की सोच सही विकास की रफ्तार तेज होगी

Image
चालू वित्त वर्ष की दो तिमाहियों में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट आने के बाद विकास को लेकर सरकार की चिंता स्वाभाविक है। फिलहाल, अर्थव्यवस्था में छाई मंदी दृष्टिगोचर हो रही है। इस स्थिति पर काबू पाने के लिए सरकार सार्वजनिक खर्च को बढ़ाने पर विचार कर रही है। हालांकि, इस वजह से राजकोषीय घाटे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। फिर भी केंद्र सरकार इस राह पर चलने के लिए तैयार है, क्योंकि मौजूदा समय में पूंजीगत खर्च में बढ़ोतरी करके विकास के विविध मानकों में तेजी लाई जा सकती है। उदाहरण के तौर पर सड़क एवं आवास क्षेत्र में निवेश करने पर सीमेंट, छड़ और रेत आदि की मांग में इजाफा एवं रोजगार सृजन में बढ़ोतरी हो सकती है। मौजूदा समय में औद्योगिक गतिविधियों, बुनियादी क्षेत्र और रोजगार के अवसरों में सुस्ती का माहौल बना है। उत्पादों की मांग में सुस्ती एवं खर्च करने में परहेज से विकास का गुलाबीपन मद्दिम पड़ रहा है। माना यह जा रहा है कि पूंजीगत व्यय में वृद्धि होने से अर्थव्यवस्था में सुधार आ सकता है। अस्तु केंद्र वित्त मंत्री अरुण जेटली, वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु, रेलवे एवं कोयला मंत्री...

महिलाओं को ढोंगी बाबाओं के पास जाने से खुद को रोकना होगा

Image
धर्म एवं अध्यात्म की दुनिया के एक और तथाकथित ‘सौदागर’ गुरमीत सिंह के चेहरे से अब उसकी हकीकत का नकाब पूरी तरह से हट चुका है। वर्ष-2002 में अपने ही डेरे की साध्वियों के बलात्कार का आरोपी अब बलात्कार का सजायाफ्ता मुजरिम बन चुका है। सीबीआई अदालत ने उसे बीस वर्ष का सश्रम कारावास तथा तीस लाख रुपए जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। अब इस बलात्कारी, ढोंगी, अध्यात्मवादी गुरमीत सिंह को जेल भेजे जाने के बाद उसके आश्रम से संबंधित और भी अनेक ऐसे सनसनीखेज कारनामों की खबरें सुनाई दे रही हैं, जिन पर कानों को विश्वास ही नहीं हो रहा है। देश में स्वयं को विशिष्ट बताने वाले विभिन्न सम्मानित क्षेत्रों के कई लोग महिलाओं के साथ बलात्कार करने, बहला-फुसला कर हवस मिटाने, लालच देकर या सब्जबाग दिखाकर महिलाओं की अस्मत से खेलने का प्रयास करते रहे हैं। राह चलती लड़कियों का अपहरण करने और उनके साथ सामूहिक बलात्कार करने तथा बलात्कार के बाद हत्या कर देने जैसे मामले तो आए दिन सामने आते ही रहते हैं। इससे पहले आसाराम नामक एक पाखंडी बाबा के साथ भी इसी प्रकार का मामला सुनाई दिया था। आज तक आसाराम तथा उसका पुत्र नाराय...

PM नरेंद्र मोदी के भाषण में‘भारत जोड़ो’ नारा एक, लक्ष्य अनेक

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से अपने भाषण में कई मुद्दों को छुआ। महंगाई, जीएसटी, सर्जिकल स्ट्राइक व नोटबंदी से लेकर कश्मीर और तीन तलाक पर भी बोले। प्रधानमंत्री के तौर पर अपने चौथे भाषण के दौरान मोदी ने देश की फिजा में एक नया नारा घोल दिया..‘भारत जोड़ो’। दरअसल, इसी नौ अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे हुए हैं। उस वक्त ‘भारत छोड़ो’ की जमकर चर्चा हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने उसी तर्ज पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘भारत जोड़ो’ का नारा दिया। प्रधानमंत्री मोदी का यह नारा साफ करता है कि अब देश को एकजुट होना होगा। एक दिव्य और भव्य भारत के सपने को साकार करने के लिए ‘भारत जोड़ो’ नारा भले ही एक है, लेकिन इसके लक्ष्य अनेक है। यानी हम यूं कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री एक तीर से कई निशाने लगाने को तत्पर हैं। तभी तो देश के बिगड़े माहौल पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, यह देश बुद्ध का है, गांधी का है। यहां आस्था के नाम पर हिंसा के रास्ते को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। इसके साथ ही कश्मीरियों को गले लगाने की बात की, तो आतंकियों के खिलाफ स...

बच्चों में समझ नहीं होती, जानलेवा वीडियो गेम से बचाएं

Image
जाने-माने मनोविश्लेषक सिगमंड फ्रायड ने कहा था कि मनुष्य का मूल स्वभाव यह है कि वह चुनौतियों को स्वीकार करता है। जब उनसे पूछा गया कि जो आप कह रहे हैं, वैसा समाज में दिखता तो नहीं है, अधिकांश लोग तो चुनौती को देखकर भाग खड़े होते हैं, तो इसका कारण भी बताइए? यह सुनकर फ्रायड बोले कि मनुष्य जब समझदार हो जाता है, तो वह यह भी समझने लगता है कि उसे कौन सी चुनौती स्वीकार करनी चाहिए और कौन सी नहीं। लेकिन बच्चों में यह समझ नहीं होती है। अत: वे कोई भी चुनौती स्वीकार कर लेते हैं। फ्रायड का यह विचार मुझे उस समय याद आया, जब सुना कि मुंबई में एक 14 वर्षीय बच्चे ने वीडियो गेम ब्लू ह्वेल का अंतिम टास्क पूरा करने के लिए एक इमारत की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह बच्चा, जिसका नाम मनप्रीत था, नौवीं कक्षा का छात्र था और वह बहुत प्रतिभाशाली था। खबरों के मुताबिक, वह पायलट बनने का सपना देख रहा था। लेकिन उसने ब्लू ह्वेल की चुनौती को स्वीकार कर लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि, मुंबई पुलिस ने इन पंक्तियों के लिखे जाने तक स्वीकार नहीं किया था कि छात्र ने ब्लू ह्वेल के कारण आत्महत्या क...

चीन जिद पर अब भी कायम, दोनों देशों को पारस्परिक विश्वास की जरूरत

Image
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की चीन यात्रा संपन्न हुई। इस यात्रा के दौरान उन्होंने अपने चीनी समकक्ष येंग जेइची और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। भारत-भूटान एवं चीन ट्राई जंक्शन पर जून के मध्य में शुरू हुए विवाद के बाद भारत और चीन के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के बीच यह पहली बैठक थी। यद्यपि इस सुरक्षा बैठक को लेकर पहले से ही कुछ खास होने की आशा नहीं थी, जो हुआ भी नहीं। दोनों तरफ से आधिकारिक वक्तव्य या संयुक्त वक्तव्य इस संदर्भ में नहीं आया। हां, चीनी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने कॉमेंट्री की और ज्ञान बांटा। सवाल यह उठता है कि इस यात्रा के महत्व को, खासकर भारत-चीन के टकराव के संदर्भ में किस नजरिए से देखा जाए? हालांकि, अजीत डोभाल और येंग जेइची की इस मुलाकात पर शिन्हुआ ने कॉमेंट्री करते हुए कहा है कि दोनों देशों को दुश्मनी की जगह साझा हित के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। उसने द्विपक्षीय बैठक के प्रभाव को महत्वपूर्ण बताया और मित्रता की तरफ बढ़ने के संकेत दिए हैं। उसने कहा है कि दोनों देश ‘जन्म से दुश्मन’ नहीं हैं, सो दोनों देशों को पारस्परिक विश्वास बढ़ाने की जरूरत है। ...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अब करेंगे ठीक से काम

Image
खबर यह आ रही थी कि नीतीश कुमार के भाजपा से हाथ मिलाने के फैसले से जनता दल-यू के वरिष्ठ नेता शरद यादव नाराज हैं। अत: शुक्रवार को बिहार की नई सरकार जब विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी, तो वह पराजित भी हो सकती है। मगर अब इस शक्ति-परीक्षण का परिणाम हमारे सामने है। मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार को कुल 122 विधायकों का समर्थन चाहिए था, लेकिन उसे मिला 131 विधायकों का समर्थन। नीतीश ने यह बहुमत एनडीए के घटक दलों यानी बीजेपी, आरएलएसपी, हम (यह जीतन राम माझी की पार्टी है) व एलजेपी के साथ ही तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से हासिल किया है। मतलब, लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी में फूट होने की जो आशंका व्यक्त की जा रही थी, वह भी गलत साबित हुई है। न फूट आरजेडी में हुई, न जूडीयू में। इस घटनाक्रम के बाद अगर हम इस तथ्य को भूल जाएं कि बिहार की जनता ने विधानसभा चुनाव में आरजेडी-जेडीयू एवं कांग्रेस के गठबंधन को वोट दिया था और इसीलिए नई सरकार जनादेश के खिलाफ है, तो बाकी जो कुछ भी हुआ, वह बिहार के हित में हुआ है। लालू प्रसाद यादव का मिजाज यह है कि उनके हाथ...

नैतिक शिक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत, नैतिक शिक्षा का बड़ा स्रोत गीता

Image
हमारे देश के प्राय: सभी विद्यालयों में बच्चों को नैतिक शिक्षा देने की तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है और अगर दिया भी जाता है तो वह कामचलाऊ होता है। ऐसे में यह खबर सुखद है कि अब विद्यालयों में गीता भी पढ़ाई जाएगी। यहां गीता के महत्व को बताने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इसके महत्व से हमारा देश ही नहीं, पूरी दुनिया के कई देश अच्छी तरह से परिचित हैं। गौरतलब है कि भारत के स्कूलों में भगवद्गीता की पढ़ाई को अनिवार्य करने वाला विधेयक जल्दी ही आ रहा है। इस विधेयक में नियम की अवमानना करने वाले संस्थान की मान्यता रद्द करने का प्रावधान भी होगा। इसमें कहा गया है कि गीता के सुविचार एवं शिक्षाएं युवा पीढ़ी को बेहतर नागरिक बनाएंगी तथा इससे उनके व्यक्तित्व में निखार आएगा। बच्चे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। जब सूचना क्रांति आई है, तो उसके दुष्परिणाम भी हैं। अत: हमें अपने बच्चों को टेलीविजन, मोबाइल, इंटरनेट व अन्य माध्यमों से परोसी जा रही अनुचित सामग्रियों से बचाना है। युवा पीढ़ी में भटकाव व उसमें नैतिक मूल्यों में आई गिरावट को दूर करने के लिए गीता के माध्यम से बच्चों को संस्कार देने होंगे। गीता बच्च...

जीएसटी कार्यक्रम का विरोध व्यर्थ, जीएसटी पर सरकार का साथ दे

Image
माना यह जा रहा था कि वस्तु एवं सेवाकर यानी जीएसटी देश में राजनीतिक आम सहमति का एक आदर्श उदाहरण बनेगा। दरअसल, इसको लेकर जो कानून बने, सामान्य कानूनों से लेकर संविधान संशोधन तक, उनमें विपक्ष की भूमिका सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले की रही। करों की दरों समेत जीएसटी के सभी प्रावधानों को जिस जीएसटी परिषद ने मंजूरी दी है, उसमें भी प्राय: सभी राजनीतिक दलों की भागीदारी है। मगर अब जबकि जीएसटी लागू होने में कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं, तब उसका विरोध होने लगा है। गौरतलब है कि यह कर-प्रणाली कल एक जुलाई से जम्मू कश्मीर के अलावा पूरे देश में एक साथ लागू हो जाएगी। इसके लिए आज रात संसद के केंद्रीय कक्ष में भव्य समारोह होना है, जिसमें सरकार ने विपक्ष के नेताओं समेत देश के दूसरे क्षेत्रों की हस्तियों को भी आमंत्रित किया है। इस समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी शामिल होंगे। बहरहाल, यह सब तो जब होगा, सो होगा ही, पर जीएसटी के विरोध में गुरुवार को जो स्वर सुनाई दिया है, उसने आम सहमति पर पानी फेर दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तो जीएसटी के लिए होने जा रहे कार्यक्रम का...