पिता के कर्मो का फल भोग रहे कार्ति, संभव है कि भविष्य में वे भी जांच एजेंसियों के शिकंजे में हों
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदबंरम की गिरफ्तारी ने सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है। वैसे, जिस मामले में कार्ति पकड़े गए हैं, उसमें खुद को पाक-साफ साबित करना काफी टेढ़ी खीर साबित होगा। चिदंबरम के लिए मुसीबत यह है कि उनके बेटे पर जिस वक्त आरोप लगे, उस वक्त वे केंद्र में मंत्री थे। कार्ति पर लगे आरोपों में पी चिदंबरम का कितना रोल है, अभी इसकी पड़ताल हो रही है। संभव है कि भविष्य में वे भी जांच एजेंसियों के शिकंजे में हों। कहते हैं कि कर्मो का फल भुगतना ही पड़ता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदबंरम के मामले में यह बात एक बार फिर सच साबित हुई है। बुधवार को उनके बेटे कार्ति को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया केस से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया। इस बात की पूरी संभावना है कि कांग्रेसी नेता चिदंबरम अपने बेटे की करनी का फल भोग रहे हैं और मामला सिर्फ मौजूदा आईएनएक्स केस तक ही सीमित नहीं है। इसके अलावा भी कई ऐसे मामले हैं जो दोनों को मुश्किलों में डाल सकते हैं। जिस मामले में कार्ति की गिरफ्तारी हुई वह आईएनएक्स मीडिया कंपनी से जुड़ा...