Posts

Showing posts with the label Government

नेताओं का इस तरह से अंधविश्वास में फंसना देश और समाज के लिए सही नहीं, भूत-प्रेत की बातें बंद करें

Image
बिहार में लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के बाद अब राजस्थान विधानसभा में भी अंधविश्वास की बातें होने लगी हैं। नेताओं का इस तरह से अंधविश्वास में फंसना देश और समाज के लिए सही नहीं है। अत: वे इस तरह की बातें बंद कर विकास पर ध्यान लगाएं। हमारे नेताओं के बारे में अकसर कहा जाता है कि वे हर काम से पहले शुभ-अशुभ का विचार जरूर कर लेते हैं। ऐसा करके नेता शायद राजनीति में होने वाले उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं। शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल करने से शपथ लेने तक अकसर नेताओं की बातें दिख जाती हैं, जो उन्हें अंधविश्वास में यकीन रखने वाला बनाती हैं। इन दिनों अंधविश्वास का जीता-जागता उदाहरण बिहार में देखने को मिल रहा है। जहां लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भूत पीछे लगाने का दावा कर रहे हैं। भूतों के डर से तेज ने अपना सरकारी आवास भी छोड़ दिया है। अंधविश्वास का दूसरा उदाहरण राजस्थान में देखने को मिला। सदन के बाहर मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर और नागौर से भाजपा विधायक हबीबुर्रहमान अशरफी ने यहां तक कहा कि विधानसभा में बुरी आत्माओं का साया है। तभी तो आज तक सदन में कभ...

कब मिलेगा साफ पानी, सरकारी स्तर पर किए जाने वाले प्रयासों से तब तक कुछ नहीं होगा, जब तक हम जागरूक नहीं होंगे

Image
देश में दस करोड़ से अधिक लोग फ्लोराइड की अधिक मात्रा वाले पानी का सेवन कर रहे हैं। लोकसभा में पेयजल और स्वच्छता मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 800 करोड़ रुपए जारी किए हैं, ताकि सामुदायिक जल शुद्धिकरण संयंत्र स्थापित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में 12 हजार 577 बस्तियों में रह रहे करीब दस करोड़ छह हजार लोगों को पेयजल में फ्लोराइड की अधिक मात्र मिल रही है। आर्सेनिक और फ्लोराइड के दूषण से निपटने के लिए नीति आयोग की अनुशंसा के मुताबिक, सरकार ने मार्च 2016 में 800 करोड़ रुपए जारी किए थे, ताकि 1327 आर्सेनिक प्रभावित और 12 हजार 14 फ्लोराइड प्रभावित बस्तियों में पानी का शुद्धिकरण किया जा सके। कहते हैं कि जल ही जीवन है। जल के बिना धरती पर मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। मनुष्य चांद से लेकर मंगल तक की सतह पर पानी तलाशने की कवायद में लगा है, ताकि वहां जीवन की संभावनाएं तलाशी जा सकंे। पानी की महत्ता को हमारे पूर्वज भी अच्छी तरह जानते थे। जीवन के लिए इसकी आवश्यकता और उपयोगिता का हमारी प्राचीन पु...

पहली परीक्षा में पास हो गए योगी, जनता ने सरकार के काम पर मुहर लगा दी

Image
उत्तरप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ही नहीं, विपक्ष के लिए भी नवंबर इम्तिहान का महीना था, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पास हुए हैं। उत्तरप्रदेश में हुए निकाय चुनाव में योगी सरकार की नीति व नीयत पर शहरी मतदाताओं के समर्थन की मुहर लगी है। वहीं विपक्ष को भी इस चुनाव के बहाने अपनी ताकत को आंकने और परखने का मौका मिला है। खासकर कांग्रेस और सपा को। मेयर पद पर सपा कुछ खास नहीं कर पाई, तो कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। खुद अमेठी का किला भी इस बार ध्वस्त हुआ है। अमेठी की दो नगर पालिका सीटें गौरीगंज और जायस हाथ से निकल गई हंै। बसपा के लिए निकाय चुनाव जरूर खास रहा। विधानसभा चुनाव में शिकस्त झेलने के बाद पार्टी ने कई जगहों पर भाजपा को कड़ी टक्कर दी, तो दो जगह मेयर जिताने में कामयाब भी रही। निकाय चुनाव योगी आदित्यनाथ के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं थे। यह पहले ही कहा जा रहा था कि यूपी निकाय चुनाव के नतीजे कुछ भी हों। भले ही इस चुनाव में भाजपा हारे या फिर जीते, लेकिन नतीजे योगी आदित्यनाथ के लिए बेहद अहम होंगे। योगी भी निकाय चुनाव को हल्के में नहीं ले रहे थे। खुद योगी ने चुनाव प्रचार ...

सरकार ने कहा कि करोड़ों की बचत हुई, लेकिन विपक्ष ने कहा राफेल सौदे का सच सामने आए

Image
फ्रांस से राफेल विमानों की खरीद के सौदे को बोफोर्स-दो के नाम से प्रचारित कर रहे विपक्ष के सामने सरकार ने दावा किया है कि 12 हजार 600 करोड़ रुपए की बचत की गई है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि इन विमानों को उड़ने की स्थिति में खरीदा गया है। यह भी दावा किया गया है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में इस संबंध में कोई सौदा हुआ ही नहीं था। इससे पहले कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि सौदे की कीमत में तेज इजाफा हुआ है। यूपीए के कार्यकाल में एक विमान को 526 करोड़ रुपए में खरीदने की बात चल रही थी, लेकिन एनडीए सरकार में यह कीमत बढ़कर एक हजार 570 करोड़ रुपए हो गई। वैसे, विमान की खरीद प्रक्रिया यूपीए सरकार ने 2010 में शुरू की थी। वषर्-2012 से लेकर 2015 तक इसे लेकर बातचीत चलती रही। बहरहाल, राफेल पर उठे विवादों की वजह राजनीतिक है। हाल ही में सरकार ने बोफोर्स और अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदों की जांच फिर से कराने की बात कही थी, जिसके बाद कांग्रेस ने भाजपा को जवाब देने की तैयारी की है। ंसंसद का शीतकालीन सत्र बुलाने की जिद पर अड़ा विपक्ष संसद में इसी सौदे के सहारे सरकार को घेरने की तै...