Posts

Showing posts with the label UP Elections

भाजपा गंभीरता से ले चुनाव परिणाम और मतदाताओं की नाराजगी को दूर करें

Image
गोरखपुर, फूलपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव ने चौंकाने वाले नतीजे दिए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जगह मतदाताओं ने सपा-बसपा को जिताने के लिए नहीं, बल्कि भाजपा को हराने के लिए वोट किया था। अब जबकि नतीजे भाजपा के लिए बेहतर नहीं आए हैं, तो उसे गंभीरतापूर्वक मंथन करना चाहिए और मतदाताओं की नाराजगी को दूर करना चाहिए। मंथन इस बात पर भी करना होगा कि एक साल पुरानी सरकार से जनता का मोहभंग क्यों हो गया? गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव ने चौंकाने वाले नतीजे दिए हैं। इन नतीजों के कई मायने निकाले जा रहे हैं और उतने ही स्पष्टीकरण भी दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ कह रहे हैं कि अति आत्मविश्वास के कारण भाजपा हार गई। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का कहना है कि यह विकल्प की जीत है और सामाजिक न्याय की जीत है। सपा और सहयोगी दलों की जीत है, लेकिन जीत की समीक्षा सुविधानुसार ही पेश की जा रही है। कहानी इससे कहीं आगे जाती दिख रही है। उपचुनाव के नतीजों के कई मायने हैं। सबसे पहला मायने तो यह है कि भाजपा हारी है। योगी हारे हैं। वरना एक दो-तिहाई बह...