होली पौराणिक कथाओं के अनुसार मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व
होली पौराणिक कथाओं के अनुसार मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। भारत में इसे इसी परिप्रेक्ष्य में मनाने की परंपरा है। आज इस पर्व को मूल-अर्थो में मनाना ज्यादा प्रासंगिक है, क्योंकि नैतिकता-अनैतिकता के सभी मानदंड खोटे होते जा रहे हैं। होलिका दहन से हमें जो संदेश मिलता है, उसका अनुसरण हम आज तक नहीं कर पाए। कहने का आशय यह है कि अगर हम बुरी ताकतों के साथ देश और समाज का बुरा सोचेंगे, तो खत्म हो जाएंगे। होली प्राचीन त्योहार है। पौराणिक कथाओं के अनुसार मुख्य रूप से यह बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। भारत में इसे इसी परिप्रेक्ष्य में मनाने की परंपरा है। आज इस पर्व को मूल-अर्थो में मनाना ज्यादा प्रासंगिक है, क्योंकि नैतिकता-अनैतिकता के सभी मानदंड खोटे होते जा रहे हैं। समाज में जिसकी लाठी, उसकी भैंस का कानून प्रभावी हो रहा है। साधन और साध्य का अंतर खत्म हो रहा है। गलत साधनों से कमाई संपत्ति और बाहुबल का बोलबाला बढ़ रहा है। ऐसी राक्षसी शक्तियों के समक्ष, नियंत्रक मसलन कानूनी ताकतें बौनी साबित हो रही हैं। हिंसा और आतंक से भयभीत वातावरण में हम भयमुक्त होकर नहीं जी पा रहे ह...