Posts

Showing posts with the label Sacrament

हवा-हवाई होते जा रहे संस्कार, विमान में यात्रियों के असभ्य व्यवहार का किस्सा थम नहीं रहा

Image
विमान में यात्रियों के र्दुव्‍यवहार और अशालीन होने की घटनाएं अब चिंता बढ़ाने लगी हैं, क्योंकि विमान में सफर कर रहे प्रत्येक यात्री से सभ्यता और बेहतर व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। विमान में यात्रा करने वाला यात्री चूंकि संभ्रांत परिवार से जुड़ा होता है, सो उससे ऐसे व्यवहार की अपेक्षा नहीं होती, जो समाज को गलत संदेश दे। लेकिन कुछ यात्रियों के चलते अब रुतबे का पर्याय कही जाने वाली हवाई यात्रा हवा-हवाई साबित हो रही है। पिछले कुछ समय से विमान में यात्रियों के व्यवहार पर आकाश से लेकर जमीन तक चर्चाओं का दौर हो चुका है। विमान कंपनियों और सरकार की तरफ से कड़ी चेतावनी का निर्देश जारी हो चुका है, मगर यात्रियों पर कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है। विमान में यात्रियों के असभ्य व्यवहार का शिकार अब दंगल गर्ल जायरा वसीम हुई हैं। जायरा दिल्ली से मुंबई जाते समय एयर विस्तारा की फ्लाइट में पीछे बैठे एक यात्री की छेड़खानी का शिकार हुईं। इससे कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री टीना दत्ता और फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की बहन रैंडी जुकरबर्ग भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। बहरहाल, दंगल गर्ल की घटना ...