Posts

Showing posts with the label Independence Day

PM नरेंद्र मोदी के भाषण में‘भारत जोड़ो’ नारा एक, लक्ष्य अनेक

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से अपने भाषण में कई मुद्दों को छुआ। महंगाई, जीएसटी, सर्जिकल स्ट्राइक व नोटबंदी से लेकर कश्मीर और तीन तलाक पर भी बोले। प्रधानमंत्री के तौर पर अपने चौथे भाषण के दौरान मोदी ने देश की फिजा में एक नया नारा घोल दिया..‘भारत जोड़ो’। दरअसल, इसी नौ अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे हुए हैं। उस वक्त ‘भारत छोड़ो’ की जमकर चर्चा हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने उसी तर्ज पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘भारत जोड़ो’ का नारा दिया। प्रधानमंत्री मोदी का यह नारा साफ करता है कि अब देश को एकजुट होना होगा। एक दिव्य और भव्य भारत के सपने को साकार करने के लिए ‘भारत जोड़ो’ नारा भले ही एक है, लेकिन इसके लक्ष्य अनेक है। यानी हम यूं कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री एक तीर से कई निशाने लगाने को तत्पर हैं। तभी तो देश के बिगड़े माहौल पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, यह देश बुद्ध का है, गांधी का है। यहां आस्था के नाम पर हिंसा के रास्ते को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। इसके साथ ही कश्मीरियों को गले लगाने की बात की, तो आतंकियों के खिलाफ स...

राष्ट्र से प्रेम करने की मनाही किसी भी धर्म में नहीं

Image
उत्तरप्रदेश की योगी सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान गाने को लेकर बरेलवी और देवबंदी आमने-सामने आ गए हैं। बरेली की दरगाह आला हजरत ने जन-गण-मन और राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाने से इंकार किया है। आला हजरत दरगाह में राष्ट्रगान की जगह सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा का तराना गूंजेगा। देवबंद के दारुल उलूम ने आला हजरत के बयान को नकार दिया है। देवबंद का कहना है कि पहले राष्ट्रगान को समझें और फिर बयानबाजी करें। बरेलवी का कहना है कि राष्ट्रगान में भारत को भाग्य विधाता बताया गया है, जबकि इस्लाम में अल्लाह को भाग्य विधाता माना जाता है। इसी प्रकार जय हो-जय हो कहने की भी इजाजत इस्लाम नहीं देता। जबकि देवबंद का मानना है कि राष्ट्रगान में जनगण यानी आम आदमी को भारत का रहनुमा कहा गया है, न कि भारत को जन गण का विधाता या भगवान। राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण दिखाने का जरिया बने राष्ट्रगान को लेकर इस समय जिस तरह से विवाद व बहस का आलम है, वह ठीक नहीं है। योगी सरकार के फैसले का सार किसी पर जबरदस्ती राष्ट्रप्रेम थोपना नहीं है, बल्कि देश के सभी नागरिकों को राष्ट्ररू...