Posts

Showing posts with the label Technique

देश के समाज को अपने हिसाब से रचती तकनीक

Image
भारत जैसे देश के छोटे-बड़े शहरों में लोगों को जो बहुराष्ट्रीय-राष्ट्रीय कंपनियां किराए पर गाड़ियां मुहैया करा रही हैं, उनमें उबर और ओला की कंपनियां मशहूर हैं। मध्यम वर्ग के नागरिकों को अपने ब्रांड की गाड़ियां किराए पर लेने के लिए ये कंपनियां तरह-तरह से आकर्षित कर रही हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनियां लोगों में आकर्षण पैदा करने के लिए पूरे संसार में एक ही तरीका अपनाती हैं कि वे उनको मुफ्तखोरी के लिए प्रेरित करती हैं। उबर और ओला भी किसी सवारी को पहली बार मुफ्त में यात्रा कराती हैं। इसके अलावा कई तरह की छूटें, सुविधाएं देने का सिलसिला भी जारी रखती हैं ये। इस तरह कंपनियों का लोगों के साथ सीधा रिश्ता बन जाता है। इसी तरह से विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक संबंधों का अब एक सामाजिक ढांचा विकसित हो रहा है, जिससे हमारा पुराना ढांचा कमजोर पड़ रहा है। सो, भारत जैसे देशों में इस तरह के जो नए संबंध बन रहे हैं, उनका विश्लेषण किया जाना चाहिए। जो कंपनियां लोगों को किराए पर गड़ियां मुहैया करा रही हैं, उनमें ड्राइवर, कंपनी एवं सवारी के अलावा एक नया पात्र और जुड़ा है, जो कि तकनीक की शक्ल में है, जिसे हम ‘जीप...