Posts

Showing posts with the label Donald Trump

ट्रंप-किम वार्ता सदी की बड़ी घटना

Image
राजएक्सप्रेस, भोपाल। लंबे समय से जारी उहापोह के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Donald Trump Kim Jong Meeting)ने हाथ मिला लिया। दोनों नेताओं के बीच सिंगापुर में हुई बैठक पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी थीं। वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने जिन वादों और घोषणाओं का जिक्र किया है, वह कब और कैसे अमल में आएगा, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा। वैसे, संभावनाओं से ज्यादा आशंका ज्यादा बलवती है। अब देखना है कि ट्रंप और किम कितने समय तक शांत रहते हैं। सदी की सबसे बड़ी प्रघटना के रूप में दर्ज हो गई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया प्रमुख किम जोंग के बीच हुई मुलाकात। दुनिया को दो दुश्मनों के मिलन से युद्ध की विभीषिका से मुक्ति के सकारात्मक प्रतिसाद मिला है। मुलाकात के मायने भविष्य में कैसे निकलेंगे वह और बात है लेकिन दोनों कट्टर दुश्मनों का एक साथ बैठना भी किसी चमत्कार से कम भी नहीं। ट्रंप-किम की मुलाकात को कोरियाई प्रायद्वीप के अलावा पूरी विश्व बिरादरी में शांति के उजाले के फैलने जैसा देखा जा रहा है। इन दोनों का न मिलना दुनिया के खत्म होने...

ट्रंप-किम के मिलन पर टिकी निगाहें

Image
राजएक्सप्रेस, भोपाल। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)से उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग (Kim jong)की मुलाकात की जमीन चीन में तैयार हो गई है। दोनों नेताओं की मुलाकात पर पूरी दुनिया की निगाह टिकी है। देखना होगा कि ट्रंप अपनी मंशा के मुताबिक किम जोंग को किस हद तक दबाव में रखेंगे। जब अमेरिका (USA) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन (Kim Jong Un) एक साथ दुनिया के सामने आएंगे, तब वह नजारा सदी का सबसे अनोखा होगा। दुनिया को लगभग तीसरे विश्व युद्ध के दरवाजे तक ला चुके दोनों नेता अब एक-दूसरे से मिलने को तैयार हुए हैं, तो यह कम दिलचस्प नहीं है। ट्रंप और किम जोंग के बीच वार्ता की जमीन तैयार हो गई है। चीन ने इसे तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि, बातचीत का जो खाका ट्रंप दुनिया के सामने पेश कर रहे थे, वह पिछले दो दिनों में अचानक बदल गया है। ट्रंप उत्तर कोरिया का ईरान जैसा नि:शस्त्रीकरण कराना चाहते थे, जबकि चीन का रुख उत्तर कोरिया के रुख पर मुहर लगाने का है, जिसके मुताबिक जब तक दक्षिण कोरिया में अमेरिकी फौजों की मौजू...