Posts

Showing posts with the label Train Travel

कब सुरक्षित होगा रेल सफर

Image
राजएक्सप्रेस,भोपाल। ओडिशा राज्य के बलांगीर जिले के टिटिलागढ़ स्टेशन पर एक ट्रेन के बिना इंजन के 15 किमी तक दौड़ जाना मानवीय भूल नहीं, बल्कि अक्षम्य लापरवाही है। रेल प्रशासन ने अपने कुछ कर्मचारियों को निलंबित कर लोगों के गुस्से को शांत करने का प्रयास किया जरूर है, मगर आए दिन हो रहे हादसे, यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा में चूक लगातार सवाल उठा रहे हैं। इन सवालों का जवाब तभी मिलेगा, जब यात्रियों का सफर भयरहित बनेगा और यह तब होगा जब कर्मचारी सोएंगे नहीं। कब सुरक्षित होगा रेल सफर (Train Travel)? रेलवे विभाग की घोर लापरवाही के चलते एक भयंकर हादसा होते-होते बचा। स्टेशन पर खड़ी बिना इंजन की ट्रेन अपने-आप चलने लगी। ढलान होने के चलते ट्रेन ने कुछ ही मिनटों में तेज गति पकड़ ली। पटरी पर दौड़ती बिना इंजन की ट्रेन को देखकर चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग हंगामा काटने लगे। साथ ही ट्रेन में सवार सभी यात्री जोर-जोर चिल्लाने लगे। लेकिल पूरे दृश्य को रेल महकमे के अधिकारी असहाय और निष्कर्म बनकर देखते रहे। चलती ट्रेन को कोई रोके भी तो रोके कैसे। मामला ओडिशा राज्य के बलांगीर जिले के टिट...