काले धंधे को बढ़ावा देती बिटकॉइन, यह भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम को झटका लगने जैसा
आयकर विभाग ने कर चोरी के मामले में बेंगलुरु की जांच इकाई की अगुवाई में 13 दिसंबर को देश के कई प्रमुख बिटकॉइन एक्सचेंजों दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि और गुरुग्राम सहित नौ जगह छापे मारे। यह कार्रवाई आयकर विभाग की धारा 133ए के तहत की गई। इस धारा के तहत कार्रवाई का मकसद निवेशकों व व्यापारियों की पहचान के लिए प्रमाण जुटाना, उनके द्वारा किए गए सौदों और दूसरे पक्षों की पहचान तथा इस्तेमाल किए गए बैंक खातों आदि का पता लगाना है। देश में बिटकॉइन के मामले में यह पहली सबसे बड़ी कार्रवाई है। बिटकॉइन की कीमत में हाल के दिनों में आई भारी उछाल से सरकार चिंतित है। अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने के बाद बिटकॉइन की कीमत 18 हजार डॉलर हो गई है। बिटकॉइन को शिकागो बोर्ड वायदा में सूचीबद्ध किया गया है। बीते दिनों ज्यादा लोगों द्वारा इसके इस्तेमाल के कारण एक्सचेंज की बेवसाइट बार-बार ठप हो रही थी। चूंकि, इसके बरक्स अब भी देश में किसी तरह का नियमन नहीं है इसलिए सरकार इस संबंध में नीति बनाने पर विचार कर रही है। इस वर्ष इसकी कीमत में 13 सौ प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बिटकॉइन आभासी मुद्रा है। इस...