Infosys के CEO विशाल सिक्का का जाना शुभ संकेत नहीं
देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल सिक्का ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें तीन वर्ष पहले ही कंपनी के सीईओ पद पर नियुक्त किया गया था। सिक्का की जगह यूबी प्रवीण राव को कंपनी का अंतरिम प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। सिक्का अब कंपनी में एक्जिक्यूटिव वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। सिक्का ने इस्तीफे के पीछे का मुख्य कारण बीते कुछ महीनों से उन पर हो रहे व्यक्तिगत हमलों को बताया है। इंफोसिस के फाउंडर्स और कंपनी के बोर्ड के बीच यह विवाद इस साल फरवरी में सामने आया था। फाउंडर्स ने इस पर सवाल उठाया था कि जब वेरिएबल पे 80 फीसद तक दिया जाता है तो कंपनी छोड़ने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को अगले दो वर्षो के लिए 100 फीसद वेरिएबल क्यों दिया जा रहा है। यह सवाल दो सहसंस्थापकों नंदन निलेकणि और एस गोपालकृष्णन ने उठाया था। मतभेद पर नारायणमूर्ति ने कहा था कि उन्हें सिक्का से कोई परेशानी नहीं है। मगर गवर्नेस की कुछ चीजों को बेहतर किया जा सकता था। बहरहाल, इंफोसिस से सिक्का का इस्तीफा हर लिहाज से बड़ी खबर है, लेकिन यह और भी बड़ी तब हो जाती है जब दो ही दिन पहल...