हिंसा समस्या का समाधान नहीं
राजएक्सप्रेस, भोपाल। एससी/एसटी एक्ट में बदलाव (Changes in ST/SC Act) के विरोध में भारत बंद के दौरान हिंसा का जो स्वरूप दिखा है, वह स्वीकारने योग्य नहीं है। हिंसा किसी समस्या का अंतिम विकल्प होती है। यह बात प्रदर्शनकारियों को समझनी चाहिए। सरकारों को भी ऐसे मामलों में तत्परता दिखानी होगी। एससी/एसटी कानून में बदलाव के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में देशभर में दलित संगठनों का भारत बंद प्रदर्शन हिंसक हो गया। भिंड-मुरैना में हुई झड़प में जहां एक-एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, ग्वालियर में दो लोगों के मरने की खबर है। उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद में भी एक शख्स की मौत हो गई, जबकि मेरठ में प्रदर्शनकारियों ने जमकर काफी उत्पात मचाया है। राजस्थान के बाड़मेर और मध्य प्रदेश के भिंड में दो गुटों में हुई झड़प में करीब 30 लोग जख्मी हुए। बाड़मेर में कई वाहनों में आग लगाई गई है। पंजाब, बिहार और ओडिशा में भी बंद का व्यापक असर है। यहां प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ ट्रेनें रोकीं, बल्कि सड़क जाम कर परिवहन व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाया। देश भर के कई जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है। दलित संगठनों के इ...