भाजपा को पूर्वोत्तर में मिली जीत नि:संदेह साल 2019 के चुनाव में बड़ा असर छोड़ेगी
त्रिपुरा में शानदार जीत और मेघालय तथा नगालैंड में आशा के विपरीत प्रदर्शन के बाद भाजपा का उत्साह आसमान पर है। पूर्वोत्तर में मिली जीत नि:संदेह साल 2019 के चुनाव में बड़ा असर छोड़ेगी। वहीं कांग्रेस के लिए यह परिणाम खतरे की घंटी के समान है। पूवरेत्तर के तीन राज्यों के आए चुनाव नतीजों ने भाजपा को सियासी पटल पर और भी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। त्रिपुरा में पार्टी ने अभूतपूर्व जीत दर्ज की तो मेघालय और नगालैंड में भाजपा का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा। दूसरी तरफ, प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस का जनाधार उखड़ने से उसकी चुनौतियां बढ़ गई हैं। राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि नतीजों का इस्तेमाल भाजपा अगले दो महीनों में कर्नाटक के महत्वपूर्ण चुनावी समर में अपने लिए जमीन तैयार करने में करेगी। साफ है कि भाजपा के नए मतदाता तेजी से बढ़ रहे हैं और ये 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की राह आसान बना सकते हैं। गौरतलब है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में साल के अंत में होने वाले चुनाव में सत्ता बरकरार रखना भाजपा के लिए चुनौती है। हालांकि, ताजा चुनाव नतीजों से पार्टी कार्यकर्ताओं का हौ...