Posts

Showing posts with the label Palestine

PM नरेंद्र मोदी की फिलिस्तीन, यूएई और ओमान की यात्रा असरकारक रही

Image
तीन देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत वापस लौट आए हैं। फिलिस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान की यह यात्रा भारत के लिए काफी अहमियत रखती है। तीन देशों की यात्रा पर निकलने से पहले पीएम ने कहा भी था कि भारत के लिए खाड़ी और पश्चिम एशियाई देश काफी मायने रखते हैं। उनकी इस यात्रा का मकसद इन देशों के साथ संबंधों को मजबूत बनाना है। खाड़ी देशों में शामिल यूएई व ओमान कई लिहाज से भारत के लिए खास हैं। इसके अलावा जहां तक फिलिस्तीन की बात है यहां से भारत का व्यापारिक से कहीं ज्यादा दोस्ताना संबंध है। कूटनीतिक लिहाज से मोदी की इस यात्रा को बहुत अहमियत वाला माना जा रहा है। भारत और यूएई के बीच होने वाले व्यापार को 2020 तक 100 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। हाल के दिनों में जिस तरह से भारत और इजरायल के रिश्तों में गर्माहट देखी गई है, उसके मद्देनजर भारत अपने इन पारंपरिक व कूटनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण देशों के बीच कोई गलत संकेत नहीं देना चाहता। यही वजह है कि नरेंद्र मोदी की इस यात्रा से पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब का दौरा किया था। जहां तक यूएई की बात है तो बत...