Posts

Showing posts with the label Female Population

भारत में महिलाओं की आधी आबादी खून की कमी यानी एनीमिया की गिरफ्त में

Image
प्राय: पूरी दुनिया मानती है कि भारत में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। उन्हें रोज कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें दूसरे पहलू तो शामिल हैं ही स्वास्थ्य का मुद्दा भी इन्हीं समस्याओं से जुड़ा है। हाल ही में खबरें आई हैं कि भारत में 51 फीसदी औरतों को एनीमिया (खून की कमी) है। यह एक बीमारी ही है। कहा जाता है कि हर साल एक करोड़ महिलाएं एनीमिया की गिरफ्त में आती हैं। हाल ही में न्यू ग्लोबल रिपोर्ट-2012 के अनुसार एनीमिया से जूझ रही महिलाओं की लिस्ट में भारत का नंबर सबसे ऊपर है। भारत में 51 फीसदी यानी आधी से ज्यादा महिलाएं बीमारी की चपेट में हैं। साल 2016 में भारत में यही आंकड़ा 48 फीसदी था। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि जो देश ज्यादा समृद्धशाली है, वहां की महिलाएं भी एनीमिया की शिकार हैं। स्विट्जरलैंड और फ्रांस में भी 18 फीसदी औरतें शिकार हैं। भारत के बाद पाकिस्तान, नाइजीरिया एवं इंडोनेशिया का स्थान आता है। विश्व की बात करें तो 15 से 49 वर्ष की कुल 614 मिलियन महिलाएं बेहाल हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, खून की कमी का मुख्य कारण शरीर में लौह तत्वों की कमी का होन...