Posts

Showing posts with the label Golden Temple

स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लूस्टार की 33वीं बरसी पर, छोटी-मोटी बात बड़ा न बनाएं

Image
यदि अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लूस्टार की 33वीं बरसी पर मंगलवार को सचमुच ही खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं, तब भी इसमें चिंतित होने जैसा कुछ नहीं है। जितना बड़ा सच यह है कि अब से 33 वर्ष पहले देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए ऑपरेशन ब्लूस्टार जैसा कठोर कदम उठाना जरूरी हो गया था, उतना ही बड़ा सच यह भी है कि पंजाब में एक छोटा सा वर्ग अब भी ऐसा है, जिसे इस ऑपरेशन के बाद बनी स्थितियां उद्वेलित कर देती हैं। इसमें चिंता की बात इसलिए नहीं है कि यह वर्ग बहुत छोटा सा है। वैसे, पंजाब में जब आतंकवाद था, तब भी वहां के सभी नागरिक आतंकवादी या उनके समर्थक नहीं थे। सच तो यह है कि आतंकी मुट्ठीभर ही थे, तभी तो उनका सफाया हो सका था। यदि उनकी तादाद ज्यादा होती तो उनका सफाया भी कठिन ही होता। बहरहाल, हमारी निश्चिंतता का दूसरा आधार यह होना चाहिए कि पंजाब के सभी आतंकी संगठन अब खत्म हो गए हैं। अगर वे जीवित हैं भी तो मृतप्राय हैं। आतंक के दौर में पंजाब के आतंकवादियों को पाकिस्तान का भी समर्थन मिलता था, पर अब उसके पास दूसरे आतंकवादी हैं, जो उसके ज्यादा खास हैं। दरअसल, ये वे आतंकवादी संगठन...