Posts

Showing posts with the label Baby Girl

नवजातों की मौत पर किया जाए गौर

Image
राज एक्सप्रेस ,  भोपाल । भारत में नवजातों की स्थिति पर यूनीसेफ की रिपोर्ट (Report on Infant Mortality Rate)चौंकाने वाली है। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान सबसे खराब स्थिति में भले दिखे, भारत कोई बहुत बेहतर स्थिति में नहीं है। इस स्थिति में सुधार के लिए देश में मिशन के रूप में काम करना होगा, ताकि सुधार दिखाई दे। भारत में नवजात बच्चों की स्थिति पर यूनीसेफ की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। इसमें सबसे खराब स्थिति में पाकिस्तान भले दिखे, भारत कोई बहुत बेहतर स्थिति में नहीं है। भारत उन दस देशों में है, जहां नवजात बच्चों की सबसे ज्यादा चिंता करने की जरूरत है। रिपोर्ट चौंकाती है कि लाख जतन के बावजूद नवजात शिशु मृत्यु-दर के मामले में हम बहुत कुछ नहीं कर सके हैं और आज भी बांग्लादेश, इथियोपिया, गिनी-बिसाऊ, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, माली, पाकिस्तान और तंजानिया के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिनके बारे में रिपोर्ट बहुत मुखर है कि नवजात का जीवन सुरक्षित करने के लिए सबसे ज्यादा चिंता करने की जरूरत इन्हीं को है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सबसे ज्यादा जोखिम वाला देश है, जहां प्रति 22 नवजात में से एक ...

बच्चियों के साथ दुष्कृत्यों की बाढ़ सी आ गई, न जाने किस दिशा में जा रहा है समाज?

Image
उसकी उम्र छह साल थी। पिता से अलग होने के बाद मां ने दूसरी शादी की थी। सौतेले पिता ने इस नन्हीं बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। वह प्राइमरी स्कूल में पढ़ती थी। वहां भी एक टीचर ने अलग से पढ़ाने का बहाना बना स्कूल की छुट्टी के बाद दुष्कर्म किया। वह अपने माता-पिता के साथ एक शादी में आई थी। पड़ौस के ही एक परिचित लड़के ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची जब बेहोश हो गई, तो सबूत मिटाने के लिए उसे मार भी दिया। अनाथ आश्रम में रहने वाली एक बच्ची के साथ वहां का चौकीदार ही धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। सबसे जघन्य घटना नासिक में हुई। वहां सचिन नाम का शराबी नशे में घर लौटा। पत्नी की गैर-मौजूदगी में उसने अपनी ही पांच वर्ष की बेटी से दुष्कर्म किया। जब वह बेहोश हो गई, तब दरिंदे ने अपनी माता यानी बच्ची की दादी को बताया। दादी को लगा कि बच्ची होश में आकर कुछ कहेगी, तो इससे बेटे की बदनामी होगी। उसने बेटे से कहा कि बच्ची को हमेशा के ही लिए सुला दिया जाए। बस दोनों ने बच्ची का गला दबाया और शव को एक स्कूल के पास फेंक दिया। फिर, दादी ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई कि पोती का अपहरण हो गया। शंका होने पर क...