विज्ञान की दुनिया के असाधारण जीजिविषा वाले महान वैज्ञानिक सेलिब्रिटी थे स्टीफन
Stephen Hawking:- विज्ञान की दुनिया के असाधारण जीजिविषा वाले महान वैज्ञानिक भौतिक इस दुनिया में नहीं रहे। उनका जाना पूरी दुनिया के विज्ञान जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका पूरा जीवन मौत को चुनौती देते हुए ही बीता। वे हमेशा कहते थे कि ‘मेरे जीवन का हर दिन आखिरी दिन हो सकता है, मेरी यही इच्छा है कि मैं हर एक पल का उपयोग करूं।’यह विचार सभी के लिए प्रेरणादायक है। अत: हमें भी निराशावादी होने का भाव छोड़ना चाहिए। विज्ञान की दुनिया के सेलिब्रिटी और विलक्षण प्रतिभा के धनी होने के साथ असाधारण जीजिविषा वाले महान वैज्ञानिक भौतिक स्टीफन हॉकिंग का जाना पूरी दुनिया के विज्ञान जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका पूरा जीवन मौत को चुनौती देते हुए ही बीता। 22 साल की उम्र में ही उन्हें मोटर न्यूरोन नामक लाइलाज बीमारी हो गई थी। जिसकी वजह से ही उनके शरीर ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया था और उस समय डॉक्टरों ने कहा कि स्टीफन हॉकिंग दो साल से ज्यादा नहीं जी पाएंगे, लेकिन उसके बाद वे 76 साल की उम्र तक अपनी अदम्य जीजिविषा के साथ न सिर्फ जीवित रहे, बल्कि उन्होंने विज्ञान के जटिल और गूढ़ ...