सस्ते कर्ज का दौर हो रहा है खत्म
राजएक्सप्रेस, भोपाल। Cheap Loans: कर्ज सस्ता होने की उम्मीद कर रहे लोगों को रिजर्व बैंक ने जोर का झटका दिया है। रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.5 और कैश रिजर्व रेश्यो में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। शीर्ष बैंक के इस फैसले से साफ हो गया है कि अब सस्ते कर्ज का दौर खत्म हो रहा है। Cheap Loans: कर्ज सस्ता होने की उम्मीद कर रहे लोगों को रिजर्व बैंक ने जोर का झटका दिया है। रिजर्व बैंक ने लोगों की उम्मीदों को तरजीह न देते हुए महंगाई को नियंत्रित करने पर ज्यादा ध्यान दिया है। लिहाला, शीर्ष बैंक ने ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। रेपो रेट में 0.5 और कैश रिजर्व रेश्यो में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। नए फैसले का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ना तय है। रिजर्व बैंक के इस कदम के बाद वाणिज्यिक बैंकों द्वारा ग्राहकों को दिए जाने वाले लोन के इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी करीब-करीब तय मानी जा रही है। यानी नया लोन लेना तो महंगा होगा ही, आपके पुराने लोन की ईएमआई भी बढ़ जाएगी। बढ़ोतरी के बाद नया रेपो रेट 8.5 फीसदी से बढ़कर 9 फीसदी हो गया है और नया कैश रिजर्व रेश्यो (सीआरआर) 8.75 फीसदी से बढ़कर 9 फीसद...