Posts

Showing posts with the label Bigg Boss 11

बिग बॉस के बहाने छोटे पर्दे पर कार्यक्रमों के प्रसारण को लेकर बहस फिर से तेज हो गई

Image
तीन नवंबर-2006 को बिग बॉस की शुरुआत सोनी टीवी पर हुई थी। यह इसका पहला सीजन था, जिसमें होस्ट की भूमिका अभिनेता अरशद वारसी ने निभाई थी। पंद्रह हाउसमेट्स के साथ लगभग तीन महीने चले इस शो ने ऐसी लोकप्रियता पाई कि फिर तो इसके एक बाद एक सीजन आने शुरू हो गए। शो की बढ़ती लोकप्रियता के कारण अरशद वारसी बीती बात हो गए और सिनेमा जगत के बड़े नामों ने शो के संचालन (होस्टिंग) में दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी। शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त, सलमान खान और यहां तक कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी खुद को इससे दूर नहीं रख सके। अमिताभ बच्चन तीसरे सीजन में संचालक (होस्ट) की भूमिका में नजर आए। हालांकि, ये शो उन्हें अपने लिए उपयुक्त नहीं लगा या कुछ और कारण रहा कि अगले सीजन में वे इससे अलग हो गए। उसके बाद से इस शो के संचालन का दारोमदार सलमान खान के ऊपर है। सलमान खान के संचालन में टीआरपी बेहतर रहने के कारण ही उन्होंने इस शो के सबसे ज्यादा सात सीजन होस्ट किए हैं। ग्यारहवें सीजन के संचालक भी सलमान खान ही हैं। शो में क्या होता है- यह बताने की जरूरत नहीं है। सब जानते हैं कि विविध क्षेत्रों, ज्यादातर टीवी व सिनेमा ...