Posts

Showing posts with the label Pakistan

चीन को भारत का कड़ा जवाब

Image
राजएक्सप्रेस, भोपाल। भारत और पाक के साथ त्रिपक्षीय वार्ता (India Pakistan China Trilateral Summit)का जो शिगूफा चीन ने फेंका है, उसे भारत सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया। यह सुझाव भारत में चीन के राजदूत ने दिया था। कुछ भी हो, इसके पीछे चीन की ही चाल है, क्योंकि अपने देश से इशारा मिले बिना राजदूत कुछ नहीं करते। भारत और पाक के साथ त्रिपक्षीय वार्ता का जो शिगूफा चीन ने फेंका है, उसे भारत सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि यह सुझाव चीन सरकार की ओर नहीं आया था, बल्कि दिल्ली स्थित चीनी दूतावास में आयोजित एक सेमिनार में भारत में चीन के राजदूत ने रखा था। सेमिनार का विषय था कि वुहान के बाद बदले माहौल में भारत और चीन के रिश्ते कितनी तेजी से और कहां तक ले जाए जा सकते हैं। भारत सरकार ने इसे रत्ती-भर तवज्जो नहीं दी और इसे चीनी राजदूत की निजी राय करार दिया। लेकिन सवाल उठता है कि क्या यह संभव है कि अपनी सरकार के इशारे के बगैर, चीनी राजदूत ऐसा सुझाव रखते? दरअसल, ऐसा कर चीन ने भारत का रुख भांपने की कोशिश की होगी कि मौजूदा दौर में भारत पर किस हद तक डोरे डाल कर अपने हित साधे जा सकते हैं। इसलिए ...

वो सिर्फ हिंदू नहीं इंसान भी हैं

Image
राज एक्सप्रेस , भोपाल ।पाकिस्तान में पीढ़ियों से रह रहे हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें चिंता पैदा करने वाली हैं। हिंदुओं पर अत्याचार अब आम बात होती जा रही है। पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार (Plight of Hindus in Pakistan)को लेकर भारत सरकार ने कई बार पड़ोसी मुल्क से बात की है, मगर उसका रवैया नहीं बदला है। हिंदुओं पर अत्याचार रोकने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। सरकार जिस तरह से आतंक के मसले पर पाकिस्तान पर दबाव बना रही है, ठीक उसी तरह इस मुद्दे पर भी सख्ती दिखानी होगी। पाकिस्तान में हिंदुओं पर धर्म परिवर्तन करने का दबाब बनाया जा रहा है। राजस्थान से डिपोर्ट हुए हिंदू परिवार पाकिस्तान में मुस्लिम धर्म अपनाने को मजबूर हो रहे हैं। कारण साफ है मुस्लिम नहीं, तो जीना मुहाल। बहू-बेटियों की इज्जत से लेकर जान माल तक सब खतरे में। पाकिस्तान ही नहीं विश्व के कई अन्य मुस्लिम देशों में हिंदुओं की स्थिति ठीक नहीं है। उन पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं, और उनसे जबरदस्ती धर्म परिवर्तन भी कराए जा रहे हैं। पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ जो हो रहा है वह अब किसी से नहीं छिपा है। पाकिस्तान में अल्प...

उजमा मामले से ली जाए जरूरी शिक्षा

Image
पाकिस्तान में बंदूक के बल पर जबरन शादी की शिकार हुई भारतीय युवती उजमा वापस घर आ गई हैं। उजमा गुरुवार को वाघा सीमा के जरिए भारत आईं। इस्लामाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद उजमा की भारत वापसी का रास्ता साफ हो गया था। मगर इस पूरी कवायद में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की भूमिका भी कम नहीं है। पहले भी कई भारतीयों के लिए संकट मोचक बन चुकीं सुषमा ने उजमा के मामले में भी पाकिस्तान पर सख्ती की और नतीजा सामने है। विदेशों में किसी भी कारण से दिक्कतों में फंसे भारतीयों के लिए जिस तरह से मोदी सरकार आगे आती रही है, उसके लिए वह प्रशंसा की पात्र है। मोदी सरकार की यह नीति न सिर्फ भारत की साख बदलने का काम कर रही है, बल्कि भारतीयों के दिलों में सरकार के प्रति सम्मान भी बढ़ा रही है। बहरहाल, घर वापसी पर बेहद खुश उजमा ने वाघा बॉर्डर पर देश की धरती को छूकर सलाम किया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है। सुषमा ने लिखा, उजमा, भारत की बेटी का अपने घर में स्वागत है। तुम्हें जिन तकलीफों से गुजरना पड़ा, उसके लिए मैं माफी चाहती हूं। उजमा का मामला उस समय सामने आया था, जब पति ताहिर ने ...