Posts

Showing posts with the label Lalu Prasad Yadav

लालू यादव की बढ़ती मुश्किलें

Image
राज एक्सप्रेस ,  भोपाल । राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav)की परेशानियां और बढ़ गई हैं। चारा घोटाला के दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में रांची की सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद को अब तक की सबसे बड़ी सजा सुनाते हुए दो धाराओं में सात-सात साल की सजा सुनाई है। अब सवाल है कि क्या लालू औपचारिक तौर पर पार्टी की कमान तेजस्वी यादव को सौंप देंगे और क्या तेजस्वी अपने पिता लालू की जगह को भर पाएंगे? इसका जवाब आने वाले दिनों में मिलेगा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की परेशानियां और बढ़ गई हैं। चारा घोटाला के दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में शनिवार को रांची की सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद को अब तक की सबसे बड़ी सजा सुनाते हुए दो धाराओं में सात-सात साल की सजा सुनाई है। साथ ही 30-30 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर एक साल की सजा बढ़ जाएगी। दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपए की अवैध निकासी से जुड़े मामले में लालू को विशेष अदालत ने सोमवार को दोषी करार दिया था। इस समय लालू रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं। चारा घोटाले से जुड़े छह मामलों ...

यादव की मुश्किलें बढ़ी, अपना ही बोया काट रहे हैं लालू यादव

Image
लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें इन दिनों बढ़ी हुई हैं। यूं तो वे पहले से चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं एवं जमानत पर जेल से बाहर हैं। मगर अब उनसे लेकर उनके परिवार के सदस्यों तक के खिलाफ एक के बाद एक आरोप जिस तरह से सामने आए तथा सरकारी एजेंसियों द्वारा उन पर कार्रवाई हुई है, उससे साफ है कि लालू की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। अब शायद वक्त आ गया, जब उन्हें अपने पूरे कच्चे-चिट्ठे का हिसाब देना होगा। पिछले दिनों सीबीआई ने लालू के कई ठिकानों पर छापेमारी की। आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने पटना के चाणक्य होटल के मालिकों के साथ मिली-भगत करके उन्हें रांची एवं पुरी स्थित रेलवे के दो होटल बिना किसी टेंडर के बेहद सस्ते में लीज पर दे दिए। इसके बदले में लालू को पटना में तीन एकड़ जमीन प्राप्त हुई। यह जमीन पहले तो उनके सहयोगी प्रेमचंद गुप्ता की कंपनी को दी गई, जो कंपनी बाद में लालू और उनके परिवार की हो गई। यह वही भूमि है, जिस पर तेजस्वी यादव बड़ा शॉपिंग मॉल बनाने वाले थे। लेकिन अब इस मामले के सामने आ जाने के बाद प्रवर्तन निदेशालय लालू पर मनी लॉड्रिंग का मुकदमा दर्ज करने जा रहा, जिसक...