Posts

Showing posts with the label Raphael Deal

सरकार ने कहा कि करोड़ों की बचत हुई, लेकिन विपक्ष ने कहा राफेल सौदे का सच सामने आए

Image
फ्रांस से राफेल विमानों की खरीद के सौदे को बोफोर्स-दो के नाम से प्रचारित कर रहे विपक्ष के सामने सरकार ने दावा किया है कि 12 हजार 600 करोड़ रुपए की बचत की गई है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि इन विमानों को उड़ने की स्थिति में खरीदा गया है। यह भी दावा किया गया है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में इस संबंध में कोई सौदा हुआ ही नहीं था। इससे पहले कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि सौदे की कीमत में तेज इजाफा हुआ है। यूपीए के कार्यकाल में एक विमान को 526 करोड़ रुपए में खरीदने की बात चल रही थी, लेकिन एनडीए सरकार में यह कीमत बढ़कर एक हजार 570 करोड़ रुपए हो गई। वैसे, विमान की खरीद प्रक्रिया यूपीए सरकार ने 2010 में शुरू की थी। वषर्-2012 से लेकर 2015 तक इसे लेकर बातचीत चलती रही। बहरहाल, राफेल पर उठे विवादों की वजह राजनीतिक है। हाल ही में सरकार ने बोफोर्स और अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदों की जांच फिर से कराने की बात कही थी, जिसके बाद कांग्रेस ने भाजपा को जवाब देने की तैयारी की है। ंसंसद का शीतकालीन सत्र बुलाने की जिद पर अड़ा विपक्ष संसद में इसी सौदे के सहारे सरकार को घेरने की तै...