Posts

Showing posts with the label Rajinikanth

काला के संदेश को समझें हम

Image
राजएक्सप्रेस, भोपाल। हर फिल्म की बनावट पर अपने समय, काल और परिस्थितियों की छाप जरूर होती है लेकिन हाल ही में आई रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ (Rajinikanth Film Kaala) इससे आगे बढ़कर अपना सांस्कृतिक प्रतिरोध दर्ज कराती है, यह अपनी बुनावट में सदियों से अपना वर्चस्व जमाये बैठे ब्राह्मणवादी संस्कृति की जगह दलित बहुजन संस्कृति को पेश करती है और पहली बार मुख्यधारा की कोई फिल्म बहुजनों के आत्मा की बात करती है। यह फिल्म जो संदेश देना चाह रही है, उसे आत्मसात करना ही होगा। ‘पुरोहितों ने पुराणों की प्रशंसा लिखी है। कम्युनिस्टों और विवेकवादी कई लेखकों ने इन पुराणों की टीकायें लिखी हैं, लेकिन किसी ने भी यह नहीं सोचा कि हमारी भी कोई आत्मा है जिसके बारे में बात करने की जरूरत है।’ (कांचा इलैया की किताब “मैं हिन्दू क्यों नहीं हूं से) फिल्में मुख्य रूप से मनोरंजन के लिए बनायी जाती हैं लेकिन सांस्कृतिक वर्चस्व को बनाए रखने में फिल्मों की भी भूमिका से इनकार नही किया जा सकता है। हर फिल्म की बनावट पर अपने समय, काल और परिस्थितियों की छाप जरूर होती है लेकिन हाल ही में आई रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ इससे आगे बढ...

क्या राजनीति में आएंगे तमिल सुपर स्टार रजनीकांत?

Image
कुछ ही दिन पहले तमिल सुपर स्टार रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों को ‘अत्यंत अल्प सूचना पर भी किसी युद्ध के लिए तैयार रहने’ का आह्वान कर सबको चौंका दिया था। अब यदि इस ‘युद्ध’ को राजनीति में प्रवेश की व्यंजनापूर्ण अभिव्यक्ति माना जाए, तो शायद यह उनकी सबसे ताजा घोषणा होगी। वे वाकई क्या करेंगे, इस सवाल का जवाब तो शायद वे खुद ही बेहतर दे पाएं। हालांकि, उनका यह बयान ही राज्य की राजनीति में तूफान लाने हेतु पर्याप्त था, खासकर ऐसे हालात में, जब राजनीति में हाशिए के तमाम लोग व दल उनके राजनीति में आने के खिलाफ हैं और वे उनका खुलकर विरोध कर रहे हैं। हालांकि, तमाम लोग किंतु-परंतु के साथ राजनीति में उनके संभावित प्रवेश का स्वागत भी करते हैं। भारतीय जनता पार्टी उनके बयान से सबसे ज्यादा खुश है। तमिलनाडु की राजनीति में जगह बनाने को बेचैन भाजपा रजनीकांत के राजनीति में प्रवेश को अपने लिए बड़ी संभावना के रूप में देख रही है। उसकी रणनीति एकदम साफ है। अयोग्य और भ्रष्ट ठहराए जा चुके द्रविड़ दल राज्य की राजनीति के लिए खुद को ही एकमात्र विकल्प मानते हैं। लेकिन भाजपा के लिए यह एकदम अनुकूल है कि एआईएडीएमके वि...