Posts

Showing posts with the label Parental Pressure

यह अभिभावकों की परीक्षा का समय है

Image
राजएक्सप्रेस, भोपाल।  परीक्षा के समय बच्चों पर बनाया जाने वाला बेवजह का दबाव रिजल्ट के समय अवसाद का कारण बन जाता है। इसी अवसाद में कई बच्चों को जान देते तक देखा गया है। अब यह अभिभावकों (Parental Pressure)को तय करना है कि वे अपने बच्चों को जिंदगी की परीक्षा पास करते देखना चाहते हैं या फिर स्कूल की। अत: बच्चों को उनके अनुसार सफलता के पायदान चढ़ने दिया जाए। परीक्षा परिणामों के समय घरों में बच्चों को केवल उम्मीद भरी नजर से देखा जाता है। सफलता या असफलता की स्वीकार्यता को लेकर उन्हें मानसिक रूप से तैयार नहीं किया जाता। न ही घर के बड़े सदस्य इसके लिए तैयार होते हैं। बच्चों को यह दिलासा भी नहीं दिया जाता कि अंक चाहे जैसे आएं हम तुम्हारे साथ हैं। हालिया सालों से परीक्षाओं के नतीजे आते ही बच्चों के घर छोड़ने और आत्महत्या करने जैसी खबरें सुर्खियां बनने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि परिणाम आने के समय पर भी  बच्चों को संबल दिया जाए। बच्चों को समझाएं कि अगर वे परीक्षा में असफल भी होते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि वे जीवन में असफल हो गए हैं। राष्ट्रीय क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की 2014 की र...