Posts

Showing posts with the label Narmada Seva Yatra

नर्मदा नदी को बचाने का शिव का प्रयास सही

Image
मध्यप्रदेश की जीवनरेखा कही जाने वाली नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए शिवराज सरकार ने नर्मदा में रेत उत्खनन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का एलान कर दिया है। अब शिवराज सरकार इस संबंध में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में आईआईटी खड़गपुर के विशेषज्ञों की एक समिति का गठन करने जा रही है, जो उत्खनन से संबंधित सभी पहलुओं का अध्ययन करके रिपोर्ट देगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय किया जाएगा कि नर्मदा से कैसे और कितनी मात्रा में रेत का उत्खनन किया जाए। समिति की रिपोर्ट आने तक उत्खनन पर प्रतिबंध लगा रहेगा। साथ ही, प्रदेश की सभी नदियों में उत्खनन के लिए मशीनों के प्रयोग पर भी रोक लगा दी गई है। इस एलान के बाद भी उत्खनन करते हुए पाए जाने वाले वाहन को जुर्माना लगाकर नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि उसे सीधे जब्त करने का नियम भी शिवराज सरकार ने लागू कर दिया है। सरकार के इस फैसले से स्पष्ट है कि नर्मदा को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अत्यंत गंभीर हैं। तभी तो ‘नर्मदा सेवा यात्र’ जैसे जागरूकता अभियान के साथ-साथ वे नर्मदा के संरक्षण की दिशा में नीतिगत स्तर पर भी ठोस कदम उठा र...