Posts

Showing posts with the label Water

गंभीर जल संकट की आहट

Image
आज विश्व जल दिवस (World Water Day)है, मगर हमारी लापरवाही और पानी बचाने के प्रति सजगता न दिखाया जाना, गंभीर संकट की ओर इशारा कर रहा है। दुनिया भर की सरकारों को पानी की आपूर्ति और गुणवत्ता बेहतर करने के लिए हरित नीति पर जोर देना चाहिए क्योंकि जलवायु परिवर्तन और बढ़ती वैश्विक जनसंख्या के चलते अरबों लोगों के समक्ष पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। अगर हम अब भी नहीं चेते, तो आने वाली पीढ़ी के लिए विनाश का कारण बनेंगे। भारत में ‘जल ही जीवन है’ का मुहावरा काफी प्रचलित है, लेकिन इसका वास्तविक अर्थ देश की अधिकांश जनसंख्या को पता नहीं है, क्योंकि वे पानी के महत्व को न ठीक से समझते हैं न ही ठीक से समझना चाहते हैं। पानी के बिना जिंदगी की क्या स्थिति हो जाती है इसे पिछले कुछ महीनों से केपटाउन में आए भयंकर जलसंकट से समझा जा सकता है। जहां भंयकर जल संकट की वजह से आपातकाल जैसे हालात हो गए हैं। वह दिन दूर नहीं जब करीब 40 लाख की आबादी वाले इस शहर का पानी पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। इस दिन को कुछ लोग ‘डे जीरो’ कह रहे हैं। डे जीरो यानी जिस दिन पानी मिलना बिल्कुल ही बंद हो जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार इ...

देश में जलाशयों की स्थिति चिंतनीय, सरकार पानी की बर्बादी रोकने की दिशा में कानून बना रही है

Image
महात्मा गांधी ने एक बार कहा था कि प्रकृति मनुष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकती है, परंतु लालच की नहीं। लाखों वर्ष पूर्व जब मनुष्य में ज्ञान एक पशु से अधिक नहीं था तब भी मनुष्य जीवन के लिए आवश्यक सभी चीजें प्रकृति से ही प्राप्त करता था। आज हम विज्ञान की ऊंचाइयों को छू रहे हैं तब भी हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति प्रकृति से ही होती है। प्रकृति का मनुष्य जीवन में इतना महत्व होते हुए भी हम लालच के कारण संतुलन बिगाड़ रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि देश के 91 बड़े जलाशयों के जलस्तर में एक हफ्ते में ही दो फीसदी की गिरावट आ गई। यानी जो 64 फीसदी था एक हफ्ते में 62 फीसदी रह गया जबकि पिछले साल इन जलाशयों में जलस्तर 96 फीसदी था। बढ़ती आबादी, सिंचाई के साथ तेज होते औद्योगीकरण की वजह से भूमिगत जल का दोहन बढ़ा है और इसका नतीजा यह हुआ है कि विभिन्न राज्यों में जलाशयों का जलस्तर घट रहा है। भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक, साल भर में होने वाली कुल बारिश का कम से कम 31 फीसदी पानी धरती के भीतर रिचार्ज के लिए जाना चाहिए। उसी स्थिति में बिना हिमनद वाली नदियों और जलस्त्रोतों में लगातार पानी रुकेगा, लेकिन क...