Posts

Showing posts with the label World Happiness Report

संयुक्त राष्ट्र संघ ने खुशहाल देशों की नई सूची जारी कर बताया कि भारत से दूर हो रही खुशहाली

Image
संयुक्त राष्ट्र संघ ने खुशहाल देशों की नई सूची जारी ही की है। 156 देशों की इस सूची में भारत की स्थिति पिछले वर्ष की तुलना में और ज्यादा खराब हुई है। पिछले साल इस सूची में भारत जहां 122वें नंबर पर था, तो इस साल 133वें स्थान पर है। हमें इस स्थिति में बदलाव लाने की दिशा में पहल करनी चाहिए। सिर्फ सरकारी ही नहीं, सामाजिक स्तर पर भी खुशियां बांटने के प्रयास तेज करने होंगे। अगले साल जारी होने वाली इस सूची में भारत को आगे करना ही होगा। संयुक्त राष्ट्र संघ ने खुशहाल देशों की नई सूची जारी की है। 156 देशों की इस सूची में भारत की स्थिति पिछले वर्ष की तुलना में और ज्यादा खराब हुई है। पिछले साल इस सूची में भारत जहां 122वें नंबर पर था, तो इस साल 133वें स्थान पर है। इस रिपोर्ट का सबसे आश्चर्यजनक पहलू यह है कि भारत की अपेक्षा पाकिस्तान को ज्यादा खुशहाल (Happy) बताया गया है। आतंकवाद से त्रस्त पाकिस्तान सूची में 75वें स्थान पर है। इतना ही नहीं चीन, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश और हिंसाग्रस्त म्यांमार में भी खुशहाली भारत से ज्यादा है। रिपोर्ट में फिनलैंड को सबसे ज्यादा खुश ...