Posts

Showing posts with the label Property

जनप्रतिनिधियों की बढ़ती संपत्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया

Image
नेताओं की संपत्ति में हो रहे इजाफे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है। लेकिन सवाल यह भी है कि क्यों हर बार राजनीति की गंदगी दूर करने के लिए कोर्ट को ही पहल करनी पड़ती है? अब जबकि शीर्ष कोर्ट की तरफ से पहल की गई है, तो सरकार को चाहिए कि वह इसे सख्ती से अमल में लाए, ताकि राजनीति सिर्फ अमीर होने का जरिया न रहे, बल्कि देश की आम जनता को मजबूत करने का रास्ता बने और राजनीति का उद्देश्य सार्थकता न खोने पाए। बीते पांच साल में दूसरी बार चुने गए 25 सांसदों और 257 विधायकों की धन-दौलत में पांच गुनी वृद्धि हुई है। सुप्रीम कोर्ट में दायर एक जनहित याचिका में यह खुलासा समाजसेवी संगठन लोकप्रहरी ने किया है। इस याचिका के मुताबिक, बांसगांव के भाजपा सांसद कमलेश पासवान की संपत्ति में 5,649 फीसदी का इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति 17 लाख 68 हजार से बढ़कर 10 करोड़ 16 लाख 40 हजार 625 रुपए हो गई। इसी तरह केरल के मुस्लिम लीग सांसद ईटी मोहम्मद बशीर की संपत्ति में दो हजार गुना बढ़त हुई है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की संपत्ति में 573 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अब उनकी संपं...