Posts

Showing posts with the label Rajiv Gandhi Death Anniversary

राजीव ने दुनिया को किया नतमस्तक

Image
राजएक्सप्रेस, भोपाल। आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की जयंती है। प्रधानमंत्री रहते राजीव ने पड़ोसी मुल्कों और अमेरिका तथा चीन के साथ जिस तरह के रिश्तों की नींव रखी, उसकी मिसाल आज भी देखी जाती है। सीमाओं पर दुश्मन देशों के दुस्साहस से उपजी असुरक्षा में हमें राजीव गांधी याद आते है। उन्होंने विश्व में कुछ भी सह लेने की भारत की छवि को तोड़ते हुए आर्थिक और सैन्य ताकत पर आधारित सशक्त भारत की पहचान दी। Rajiv Gandhi:  बेनजीर भुट्टो ने अपनी आत्मकथा में दावा किया है कि दक्षिण एशिया और शायद सारी दुनिया हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच रिश्तों का एक नया ही स्वरूप देखती अगर राजीव गांधी जिंदा रह जाते। भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में साहसिक फैसलों से दुनिया को यह अहसास कराया था कि भारत जितना विनम्र है, राष्ट्रीय हित और देश की सुरक्षा को लेकर उतना ही आक्रामक भी। इंदिराजी की हत्या के बाद जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने तो तो पड़ोसियों से मित्रता या शत्रुता को लेकर किसी भी देश के प्रति किसी तरह का पूर्वाग्रह उनके मन में नहीं था। पर अपनी मां की ...