Posts

Showing posts with the label Womens Expectations

महिलाओं की उम्मीदें: सशक्त बनाने के लिए उनका आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना जरूरी

Image
हालिया सालों में महिलाओं की भूमिका घर और बाहर दोनों ही जगह पर महत्वपूर्ण हुई है। आर्थिक विकास में महिला वर्ग की भूमिका की अहमियत भी बढ़ी है । यही वजह है आम बजट से आधी आबादी को भी बड़ी उम्मीदें रहती हैं, लेकिन इस बार के बजट में महिलाओं के लिए कोई खास घोषणाएं नहीं हुई हैं। हालांकि, ग्रामीण पृष्ठभूमि की गरीब महिलाओं के लिए जरूर सोच गया है। सरकार ने आठ करोड़ ग्रामीण महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देने का प्रावधान किया है। बजट में चार करोड़ गरीब घरों को सौभाग्य योजना से बिजली कनेक्शन देने का भी प्रावधान है। साथ ही महिलाओं की गरिमा को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2018-19 में गांवों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कुल 1.88 करोड़ नए शौचालय बनाने की बात भी की गई है। 2018-19 में ग्रामीण क्षेत्रों में 51 लाख आवास बनाने की भी योजना है, जिससे महिलाएं लाभान्वित होंगी। हमारे यहां औरतें खेती किसानी से भी बड़ी संख्या में जुड़ी हुई हैं। बजट में प्रावधान है कि आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह भी बनाए जाएंगे। साथ ही इस साल के बजट में महिला स्वयं सहायता समूह के लिए ऋण बढ़ाने क...