Posts

Showing posts with the label Love jihad

लव जिहाद को पीछे छोड़ें हम, उम्मीद है कि फैसले के बाद अब विवाद नहीं होगा

Image
केरल के लव जिहाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए हादिया उर्फ अखिला अशोकन के निकाह को फिर से बहाल कर दिया है। देखा जाए तो समाज में लव जिहाद की परिकल्पना ही बेफिजूल है। उम्मीद है कि फैसले के बाद अब विवाद नहीं होगा। केरल के लव जिहाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए हादिया उर्फ अखिला अशोकन के निकाह को फिर से बहाल कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने केरल हाईकोर्ट के उस फैसले को भी पलट दिया है, जिसमें शादी की वैधता को रद्द किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद हादिया अब अपने पति शफी के साथ रह सकेंगी। कोर्ट ने कहा कि हादिया अपनी पढ़ाई जारी रख सकती है और जो वह चाहती हैं कर सकती हैं। वहीं कोर्ट ने कहा कि एनआईए इस मामले से निकले पहलुओं की जांच जारी रख सकता है। 23 जनवरी को इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एनआईए को हदिया की शादी की वैधता की जांच करने पर रोक लगा दी थी। पिछले साल हादिया ने मुस्लिम धर्म अपनाकर शफी जहां नाम के शख्स से निकाह कर लिया था, जिस पर लड़की के पिता अशोकन ने इस मामले को लेकर कोर्ट में गुहार लगाई थी। तब केरल हाईकोर्ट ...