चीन के OBOR का विकल्प, ऐसी परियोजना का अस्तित्व में आना जरूरी, ताकि चीन की महत्वाकांक्षा काबू में रहे
भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान मिलकर एशिया में चीन की बढ़ती ताकत को रोकने के नजरिए से संयुक्त क्षेत्रीय बुनियादी ढांचा विकसित करने की महायोजना पर काम कर रहे हैं। दरअसल चीन की विस्तारवादी नीति इन चारों देशों को चिंतित कर रही है। वैसे भी चीन की जो हरकतें सामने आ रही हैं, उनके मद्देनजर पूरी दुनिया चीन को संदेह की नजर से देखने लगी है। ऐसे में एक ऐसी परियोजना का अस्तित्व में आना जरूरी है, ताकि चीन की महत्वाकांक्षा काबू में रहे। भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान मिलकर एशिया में चीन की बढ़ती ताकत को रोकने के नजरिए से संयुक्त क्षेत्रीय बुनियादी ढांचा विकसित करने की महायोजना पर काम कर रहे हैं। यह चीन की अरबों डॉलर की परियोजना वन बेल्ट, वन रोड (ओबोर) का ठोस विकल्प होगी। आस्ट्रेलिया की अगुआई में यह पहल आगे बढ़ रही है। आस्ट्रेलियन अखबार फाइनेंशियल रिव्यू ने रिपोर्ट में एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से लिखा है कि चारों देशों को साथ लेकर चलने की यह योजना बनाई जा रही है, लेकिन न तो अभी इसका कोई स्पष्ट खाका है और न ही फिलहाल इसकी घोषणा होने वाली है। किंतु आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्र...